Move to Jagran APP

अब देश में भाजपा के एक हजार से कम विधायक

बिहार में हार के साथ ही देश के बारहवें राज्य में अपना मुख्यमंत्री होने का मौका भाजपा ने खो दिया है। फिलहाल 8 राज्यों में भाजपा के और 3 राज्यों में उसके सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

By Sachin kEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2015 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2015 09:45 AM (IST)
अब देश में भाजपा के एक हजार से कम विधायक

नई दिल्ली। बिहार में हार के साथ ही देश के बारहवें राज्य में अपना मुख्यमंत्री होने का मौका भाजपा ने खो दिया है। फिलहाल 8 राज्यों में भाजपा के और 3 राज्यों में उसके सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

loksabha election banner

देश भर में भाजपा विधायकों की संख्या भी 1000 के जादुई आंकड़े से कम हो गई है। चुनाव से पहले कुल 4120 विधायकों में से 1030 विधायक भाजपा के थे। बिहार में 91 विधायकों वाली भाजपा इस बार सिर्फ 53 सीटें ही जीत पाई। इस कारण यह आंकड़ा 1030 से घटकर 992 विधायकों पर रह गया है।

यहां हार का सीधा मतलब है राज्यसभा में नंबर कम होंगे। फिलहाल 245 वाली राज्यसभा में पार्टी के 48 सदस्य हैं। लोकसभा में स्थिति जस की तस (280 प्लस 1) ही है।

इन 8 राज्यों में भाजपाई सीएम मप्र, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र। इन 3 राज्यों में सहयोगी सीएम आंध्रप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब।

भाजपा के सबसे ज्यादा विधायक 165 मध्यप्रदेश में हैं। इसके बाद राजस्थान 163, महाराष्ट्र 122 और गुजरात 121 का नंबर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.