Move to Jagran APP

छत्तसीगढ़: पुलिसकर्मियों के परिवारों की हड़ताल पर शासन की सख्ती, 11 सिपाहियों को बर्खास्तगी नोटिस

पुलिसकर्मियों के परिवारों की हड़ताल पर शासन ने सख्ती बढ़ा दी है। 11 पुलिस कर्मियों को बर्खास्तगी नोटिस थमाया गया।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 11:42 AM (IST)
छत्तसीगढ़: पुलिसकर्मियों के परिवारों की हड़ताल पर शासन की सख्ती, 11 सिपाहियों को बर्खास्तगी नोटिस
छत्तसीगढ़: पुलिसकर्मियों के परिवारों की हड़ताल पर शासन की सख्ती, 11 सिपाहियों को बर्खास्तगी नोटिस

रायपुर (नईदुनिया)। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के परिवारों की हड़ताल पर शासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बर्खास्तगी, स्थानांतरण का क्रम जारी है। शनिवार शाम धमतरी जिले में 11 पुलिस कर्मियों को बर्खास्तगी नोटिस थमाया गया। अब पुलिस कर्मियों के घरों पर पहरा भी बिठा दिया गया है। परिवार की महिलाओं के घरों से निकलने पर अघोषित तौर पर पाबंदी लगाई गई है।

loksabha election banner

जगदलपुर में इसी तरह की सख्ती से आजिज एक सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकशी करने की कोशिश की। उसे परिजन व पड़ोसियों की मदद से बचा लिया गया। संदिग्ध पुलिस कर्मियों पर नजर रखने के लिए इंटेलीजेंस विभाग को सक्रिय किया गया है। वहीं, पुलिस कर्मियों के परिवारों के आंदोलन को अब विभिन्न संगठनों ने भी समर्थन देना शुरू कर दिया है। दंतेवाड़ा में पुलिस कॉलोनी के बाहर पहरा लगाया गया है। घरों से बाहर निकलने वाली महिलाओं की तस्वीर खींची जा रही है। पुलिस विभाग ऐसे जवानों की सूची बना रहा है, जिनके परिवार की महिलाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं। एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि आंदोलन थमने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने नहीं सुनी फरियाद तब उठाया आत्मघाती कदम जगदलपुर में पुलिसकर्मी विनोद यादव की पत्नी रंजना ने पुलिस अधीक्षक की डांट-फटकार के बाद आत्मघाती कदम उठाया। दरअसल पति का तबादला नक्सल प्रभावित मारडूम करके तुरंत ही आवास खाली करने का नोटिस थमाया गया। फरियाद लेकर उसकी पत्नी रंजना यादव एसपी डी. श्रवण के पास पहुंचीं लेकिन एसपी ने कथित तौर पर उसे डांटकर कमरे से बाहर निकल जाने को कहा। इस बात से क्षुब्ध रंजना ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.