Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं से अभी निजात नहीं

नई दिल्ली,जागरण न्यूज नेटवर्क। उत्तर भारत में तेज बर्फीली हवाओं ने जीना मुहाल कर रखा है। हाल फिलहाल इससे निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश हो या दिल्ली, पंजाब हो या हरियाणा, हर जगह पारा लुढ़कने से लोग बेहाल हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी जारी है। इससे अधिकांश

By Edited By: Published: Fri, 10 Jan 2014 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 06:32 PM (IST)
बर्फीली हवाओं से अभी निजात नहीं

नई दिल्ली,जागरण न्यूज नेटवर्क। उत्तर भारत में तेज बर्फीली हवाओं ने जीना मुहाल कर रखा है। हाल फिलहाल इससे निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश हो या दिल्ली, पंजाब हो या हरियाणा, हर जगह पारा लुढ़कने से लोग बेहाल हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी जारी है। इससे अधिकांश इलाकों में तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

पढ़ें: भारी बर्फबारी के बीच फिर बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे

राहत की बात यह है कि कश्मीर को शेष देश से जोड़ने वाला 300 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर हाईवे वाहनों के आवागमन के लिए खुल गया है। सेना और सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने कश्मीर में भारी हिमपात और हिमस्खलन के बीच फंसे 23 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। धुंध और कोहरे के चलते हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गए। विमान और रेल सेवा पर भी असर पड़ा। उत्तर प्रदेश में ठंड लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश ने कंपकंपी में इजाफा कर दिया है। लगातार सर्दी की मार झेल रहे सहारनपुर में पारा शून्य डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को फिर बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी दिल्ली में कोहरे से लिपटी सुबह के साथ दिन की शुरुआत हुई। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कम दृश्यता के चलते सड़क और ट्रेन यातायात पर काफी प्रभाव पड़ा। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद हाईवे पर फर्राटा भरते एक दर्जन वाहन आपस में टकराते रहे। इससे दर्जनों घायल हो गए। अंबाला में एक जीप ट्रक से जा भिड़ी, जिससे सात लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड चरम पर है। प्रदेश के कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया है जबकि कुछ क्षेत्रों में यह शून्य डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का दबाव कम हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में सुधार आएगा। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र माने जाने वाला सोलन जिले में तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कुल्लू में रोहतांग दर्रे, सोलंग व कोठी में हल्का हिमपात हुआ। धर्मशाला में भी बर्फ के फाहे गिरे जबकि धौलाधार पर्वत श्रृंखला की चोटियों पर हिमपात हुआ। चंबा के भरमौर व होली में तीन से चार से इंच बर्फ गिरी। जनजातीय क्षेत्रों में भारी ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

जम्मू संभाग में किश्तवाड़, बनी, बसोहली, मुगल रोड़, पत्नीटॉप, नत्थाटॉप तथा माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर हल्का हिमपात हुआ। लेह सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 17.2 डिग्री सेल्सियस नीचे जा पहुंचा है।

श्रीनगर में सुबह एक, पहलगाम में सात, काजीगुंड में चार और जवाहर सुरंग के पास करीब सात इंच हिमपात हुआ। इसके अलावा अमरनाथ पवित्र गुफा, शेषनाग, साधना पास, राजधान पास, पीरपंचाल की पहाडि़यों, सोनमर्ग, जोजिला, युसमर्ग और नियंत्रण रेखा के साथ सटे इलाकों में शुक्रवार शाम तक तीन इंच से लेकर डेढ़ फुट तक ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.