विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर रेलवे में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5 का आयोजन 1 नवंबर से

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:46 PM (IST)

उत्तर रेलवे 1 से 30 नवंबर, 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5 का आयोजन करेगा। यह अभियान पेंशनभोगियों को फेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तर रेलवे का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5 शुरू।

  2. पेंशनभोगी फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे जमा करें प्रमाणपत्र।

  3. बैंकों की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, प्रक्रिया हुई आसान।

डिजिटल टीम, नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग तथा रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप 1 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान-5 का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत उत्तर रेलवे के सभी मंडलों एवं विभिन्न कारखानों में पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव है।

पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से रेलवे पेंशनभोगी बिना पेंशन कार्यालय जाए, भारत में कहीं से भी और किसी भी समय अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जनरेट कर सकते हैं।

रेलवे पेंशनभोगी फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग करके किसी भी एंड्रॉइड अथवा आईओएस डिवाइस के माध्यम से डिजिटल रूप से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इस सुविधा का उद्देश्य पेंशनभोगियों को बैंकों में जाने तथा जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता से राहत प्रदान करना है।

विगत दो वित्तीय वर्षों के दौरान आयोजित डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविरों के माध्यम से उत्तर रेलवे में उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में, उत्तर रेलवे अपने पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को इस डिजिटल सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

उत्तर रेलवे सभी रेलवे पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों से अनुरोध करता है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करना सुनिश्चित करें।