Move to Jagran APP

व्हाइट हाउस समेत इन 15 ठिकानों पर परमाणु हमला कर सकता है नॉर्थ कोरिया

उत्तर कोरिया परमाणु हमले की क्षमता विकसित कर लेने का दावा करता है। उसने 2006, 2009, 2013, 2016 और सितंबर 2017 तक छह परमाणु परीक्षण भी किए हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sat, 25 Nov 2017 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 11:24 AM (IST)
व्हाइट हाउस समेत इन 15 ठिकानों पर परमाणु हमला कर सकता है नॉर्थ कोरिया
व्हाइट हाउस समेत इन 15 ठिकानों पर परमाणु हमला कर सकता है नॉर्थ कोरिया

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर हमले की धमकी देने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की नजरें विश्व के 15 ऐसे ठिकानों पर हैं, जहां वह परमाणु हमला कर सकता है। यह दावा यूरोपीय थिंकटैंक यूरोपियन कमीशन ऑफ फॉरेन रिलेशंस ने अपनी रिपोर्ट में किया है। उसके अनुसार उत्तर कोरिया वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस व पेंटागन के अलावा अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में मौजूद सरकारी इमारतों और सैन्य ठिकानों पर परमाणु हमला करके उन्हें तबाह कर सकता है। 

loksabha election banner

परमाणु क्षमता का दावा

उत्तर कोरिया परमाणु हमले की क्षमता विकसित कर लेने का दावा करता है। उसने 2006, 2009, 2013, 2016 और सितंबर 2017 तक छह परमाणु परीक्षण भी किए हैं। उसके मुताबिक उसकी मिसाइलें अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। उनपर अधिक शोध हो रहा है। 

किम की नजरों में हैं अहम ठिकाने

वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस और पेंटागन जैसी सरकारी व प्रमुख इमारतें।

न्यूयॉर्क और मैनहैटन जैसे बड़े शहर।

गुआम और हवाई द्वीप के साथ ही पूरे एशिया- प्रशांत क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संचालित विमानवाहक युद्धपोत।

दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति निवास ब्लू हाउस और प्रमुख अस्पताल।

दक्षिण कोरिया के बुसान, गुंसान, ओसान में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल समेत प्योंगटेक, जुंगवॉन, डेगू, ग्येरियांगडे शहर।

जापान में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने।

ओकिनावा, योकोसुका, मिसावा, टोक्यो, ओसाका, योकोहामा, नगाया और क्योटो शहर और द्वीप भी हैं निशाने पर।

 

उत्तर कोरियाई मिसाइलों की पहुंच (आंकडे़ किलोमीटर में)

ह्वासोग 1. 1000

2. नोडोंग-1 1,300

3. मुसुदन 4,000

4. केएन-14 6,700

5. केएन-08 11,500

(केएन-08 निर्माणाधीन)

गहन विश्लेषण

विशेषज्ञों ने किम जोंग उन के गद्दी संभालने के बाद से अब तक उत्तर कोरिया की मीडिया में चल रही रिपोर्टों और वहां मौजूद सूत्रों के हवाले से 15 ठिकानों की सूची तैयार की है। इसमें उन मिसाइलों का अध्ययन भी शामिल किया गया है, जिनके दम पर किम अमेरिका को हमले की धमकी देता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि परमाणु हमले की धमकी देने वाला किम जोंग उन तभी ऐसे हमले कर सकता है जब उसे अपने देश पर खतरा मंडराने का अंदेशा होगा।

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया से भागने वालों की ये है दास्तां- सवाल पूछने पर मिलती थी ‘मौत’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.