देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में कोरोना के सबसे कम मामले, मृत्यु दर भी सबसे कम
उत्तर पूर्वी राज्यों में कोरोना वायरसके कुल 3731 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 5715 लोगों स्वस्थ हो चुके हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस का मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 17 हजार नए मामलों के साथ देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 4.90 लाख के पार पहुंच गई है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र और दिल्ली कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं। जहां कोरोना के अकेले 2.10 लाख मामले हैं। दूसरी तरफ देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में कोरोना के मामलों की संख्या काफी कम है।
उत्तर पूर्वी राज्यों में कोरोना वायरसके कुल 3731 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक 5,715 लोगों स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 6,321 मामले अकेले असम में है। मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं हुई है, जिस कारण वहां मृत्यु दर कम बनी हुई है।
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में कोरोना के मामले
राज्य - मामले
असम - 6321
त्रिपुरा - 1290
मणिपुर - 1056
नगालैंड- 355
अरुणाचल प्रदेश - 160
मिजोरम - 145
सिक्किम - 85
मेघालय - 46
बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 17,296 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 407 लोगों की मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 90 हजार 401 हो गई है। इसमें से 2 लाख 85 हजार 637 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 89 हजार 463 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक कुल 15,301 लोगों की जान जा चुकी है।