विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railways: उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर, रेलवे चलाएगा 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें; बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

Published: Sat, 13 Apr 2024 06:00 AM (IST)

गर्मी की छुट्टी में दिल्ली पंजाब और मुंबई आवागमन करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए राहत ...और पढ़ें

रेलवे चलाएगा 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल
रेलवे चलाएगा 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गर्मी की छुट्टी में दिल्ली, पंजाब और मुंबई आवागमन करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर, वाराणसी, छपरा, लालकुआं और टनकपुर से विभिन्न तिथियों व रूटों पर जून तक 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

आवश्यकतानुसार और समर स्पेशल ट्रेन चलाने की भी योजना तैयार

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रेनों की घोषणा के साथ ही टिकटों की बु¨कग भी शुरू हो जाएगी। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। आवश्यकतानुसार और समर स्पेशल ट्रेन चलाने की भी योजना तैयार कर ली है।

पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ¨सह के अनुसार गोरखपुर के रास्ते बिहार से दिल्ली और पंजाब के लिए भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। सहरसा से सर¨हद और रक्सौल से आनंदविहार के बीच समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी गई है। दरअसल, छुट्टियों के समय नियमित ट्रेनों का कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। गोरखपुर और छपरा से दिल्ली और मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में नो रूम (टिकटों की बु¨कग बंद) की स्थिति बन गई है।

समर स्पेशल ट्रेनों की स्थिति -

- 05023/24 गोरखपुर-आनंदविहार साप्ताहिक स्पेशल- 28 अप्रैल से।

- 05053/54 गोरखपुर- बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन- 19 अप्रैल से।

- 05005/06 गोरखपुर- अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन- 26 अप्रैल से।

- 05303/04 गोरखपुर- महबूबनगर समर स्पेशल ट्रेन- 20 अप्रैल से।

- 05115/16 छपरा- आनंदविहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन- एक मई से।

- 05049/50 छपरा- अमृतसर साप्ताहिक समर स्पेशल- 26 अप्रैल से।

- 05193/94 छपरा- पनवेल साप्ताहिक समर स्पेशल - 18 अप्रैल से।

- 05047/48 बनारस- अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन- 30 अप्रैल से।

- 05097/98 टनकपुर- देवरी त्रैसाप्ताहिक समर स्पेशल- 22 अप्रैल से।

- 05045/46 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक समर स्पेशल- 21 अप्रैल से।