राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के ध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ झारखंड के गढ़वा की अदालत ने बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोनू सिंह के 200
गढ़वा [जागरण संवाददाता]। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ झारखंड के गढ़वा की अदालत ने बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोनू सिंह के 2008 में किए परिवाद पर जारी किया गया है।
सोनू ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने देश की अखंडता व एकता को नुकसान पहुंचाने वाला भाषण दिया है।
उन्होंने बिहार व झारखंड वासियों की भावना के साथ खिलवाड़ करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की है। अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने का सम्मन जारी किया था। इसके पश्चात जमानती वारंट निर्गत हुआ। राज के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर