विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ कंफर्म टिकट, VIP कल्चर भी खत्म; वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को क्या-क्या मिलेगा?

Published: Mon, 12 Jan 2026 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jan 2026 02:20 PM (IST)

भारतीय रेलवे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब कोई VIP कल्चर नहीं होगा। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, टिकटिंग ...और पढ़ें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में क्या-क्या मिलेगी सुविधा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में क्या-क्या मिलेगी सुविधा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। NDTV की खबर के अनुसार ट्रेने पूरी तरह से आम आदमी के लिए होगी, साथ ही इसमें किसी तरह का कोई VIP कल्चर नहीं होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार इन ट्रेनों में टिकटिंग प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी रखी जाएगी। ऐसे में हर आम आदमी को सामान सुविधा मिलेगी।

VANDE BHARAT

वंदे भारत स्लीपर में नहीं होगा VIP कल्चर

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में VIP कल्चर न होने का ये मतलब है कि अफसरों या मंत्रियों का कोई कोटा नहीं होगा।

खबर ये भी है कि इन ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी किसी तरह का कोई पास सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। इन ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट ही मिलेगा। RAC सीट का कोई आप्शन नहीं होगा।

GYYjBKtXQAAH1qr

देसी खाने का स्वाद मिलेगा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में बेडरोल अच्छे क्वालिटी का दिया जाएगा। इसमें कंबल का कवर भी मिलेगा। इन ट्रेनों में भारतीय संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी। स्टाफ के लिए ड्रेस कोड भी भारतीय परंपरा के मुताबिक निर्धारित होगा।

VANDE BHARAT EXP

इन ट्रेनों में मिलने वाले खाने में भी देसी जायकों का स्वाद होगा। रेलवे का कहना है कि नई वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह से भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण होंगी, इसमें कोलोनियल कल्चर का समावेश बिलकुल नहीं होगा।