Move to Jagran APP

मुंबई के सरकारी केंद्रों में शुक्रवार को नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन- BMC

देशभर में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 97 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे तक कोरोना वैक्सीन की 27 लाख से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है। यह जानकारी भारत सरकार की ओर से दी गई।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 01:11 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 01:53 AM (IST)
मुंबई के सरकारी केंद्रों में शुक्रवार को नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन- BMC
मुंबई के सरकारी केंद्रों में शुक्रवार को नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन- BMC

 मुंबई, एएनआइ। मुंबई के सभी सरकारी केंद्रों में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। शनिवार से दोबारा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह जानकारी बृहन्मुंबई कार्पोरेशन (BMC) की ओर से दी गई है। भारत सरकार की ओर से गुरुवार रात दी गई जानकारी के अनुसार अब तक देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 97 करोड़ के पार पहुंच चुका है। आज शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 27 लाख से अधिक खुराकें लगाई गई। 

loksabha election banner

वैक्सीन मैत्री प्रोग्राम के तहत भारत ने अपने पड़ोसी चार देशों को कोरोना वैक्सीन की खेप भिजवाई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने अपने पड़ोसी देशों नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और ईरान को दस-दस करोड़ वैक्सीन की खेप भिजवाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज में बताया गया, 'भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत लगाए जाने वाले खुराकों का आंकड़ा 97,11,20,405 हो गया। आज शाम 7 बजे तक 27,62,523 वैक्सीन लगाई गई।' रिलीज के अनुसार आज 12,27,617 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिली है वहीं 15,34,906 लोगों ने दूसरी डोज ली।

अब तक कुल 69,24,56,103 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है और 278664302 लोगों ने दूसरी डोज ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण के 18,987 नए मामले मिले। वहीं 24 घंटों में संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा 19,808 दर्ज किया गया। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 3,33,62,709 हो गया। फिलहाल भारत में कोरोना संक्रमण के 2,06,586 सक्रिय मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने बुधवार को कहा कि अक्टूबर में भारत 28 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.