मिजोरम में MNF से गठबंधन नहीं करेगी BJP, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी 40 सीटों पर लड़ेगी और चुनाव जीत कर राज्य में सरकार बनाएगी।
आइजोल, पीटीआई। मिजोरम में भाजपा मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगा और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता यह बात की। गौरतलब है कि एमएनएफ भाजपा के नेतृत्व वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) का हिस्सा है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के भाजपा राष्ट्रीय सचिव हाइथंग बिल लोथा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी 40 सीटों पर लड़ेगी। उन्होंने दावा कि पार्टी चुनाव जीतेगी और राज्य में सरकार बनाएगी।
लोथा ने यह भी कहा कि पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। उन्होंने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मिलकर अब तक 20 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है।
लोथा ने यह भी दावा कि भाजपा त्रिपुरा में भी सरकार का गठन करेगी और मेघालय-नागालैंड में भी गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पटेल पर बनी है ये फिल्म, आज खुद करेंगे उद्घाटन