Move to Jagran APP

अजीत सिंह की पार्टी 'रालोद' से गठबंधन नहीं: मौर्य

किसी भी पार्टी से गठबंधन की बात को नकारते हुए उत्‍तर प्रदेश के भाजपा अध्‍यक्ष केशव सिंह मौर्य ने कहा कि अपने दम पर बहुमत लाएंगे।

By Monika minalEdited By: Published: Sun, 15 May 2016 12:28 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2016 12:32 PM (IST)
अजीत सिंह की पार्टी 'रालोद' से गठबंधन नहीं: मौर्य

नई दिल्ली (प्रेट्र)। अजीत सिंह के रालोद के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए किसी तरह के गठबंधन की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि पार्टी अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी और दो तिहाई बहुमति हासिल करेगी।

loksabha election banner

अब मुसलमानों को आरक्षण का दांव खेलेगी समाजवादी पार्टी

आगामी चुनावों के लिए पार्टी के आला नेताओं से मीटिंग के लिए राजधानी आए मौर्य के इस कमेंट से महत्वपूर्ण बात का खुलासा हुआ, पहले इस बात की चर्चा थी कि सपा विरोधी और बसपा विरोधी वोटों के लिए जाट नेताओं के साथ पार्टी गठबंधन कर सकती है।

मौर्य ने यह कहा कि भाजपा को समर्थन देने के लिए पार्टियां कमल के चिन्ह पर चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने प्रेट्र को कहा, ‘हमें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं। हम अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ने जा रहे हैं। हम बिना किसी गठबंधन के पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। 80 में से 73 लोकसभा सीटों पर कमल खिला था और अब इस विधानसभा चुनावों में मेरे अनुसार भाजपा 265 से अधिक सीटें ले रही है। यह ऐसे ही नहीं बोल रहा बल्कि वास्तविकता यही है। लोग सपा और बसपा से निराश हो चुके हैं और मजबूत विकल्प के तौर पर भाजपा को देख रहे हैं। तस्वीर में कहीं भी कांग्रेस नहीं है।‘

विधायकों के खिलाफ दु‌र्व्यवहार पर भाजपा करेगी आंदोलन

उत्तरप्रदेश विधानसभा की 403 सीटें हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा सिंह को बुलाया गया था। नीतिश जदयू के साथ रालोद का विलय चाहते थे लेकिन यह वार्ता बीच में ही रुक गयी।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गत माह ओबीसी समुदाय से लोकसभा सदस्य मौर्य को पहली बार राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.