हमने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया: नीतीश
जागरण संवाददाता, मुंबई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लेकर हमने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। हमें गठबंधन तोड़ने में मुश्किल जरूर आई लेकिन मोदी की सांप्रदायिक छवि के साथ चलना हमारी पार्टी को मंजूर नहीं था। नीतीश शनिवार
जागरण संवाददाता, मुंबई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लेकर हमने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। हमें गठबंधन तोड़ने में मुश्किल जरूर आई लेकिन मोदी की सांप्रदायिक छवि के साथ चलना हमारी पार्टी को मंजूर नहीं था। नीतीश शनिवार को मुंबई में समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नाडीज पर लिखी पुस्तक 'जॉर्ज : नेता, साथी, मित्र' का लोकार्पण कर रहे थे।
पढ़ें: अल्पसंख्यकों को बिना प्याज ऋण का तोहफा देगी बिहार सरकार
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास लोगों को बांटकर नहीं हो सकता बल्कि सभी को साथ लेकर चलने से ही होगा। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल देश है और यहां बांटने का माहौल ज्यादा दिन तक नहीं रह सकता। मोदी को भाजपा चुनाव अभियान का मुखिया बनाए जाने से हमारी पार्टी का सिद्धांत प्रभावित हो रहा था। लिहाजा हमने अलग होना ही बेहतर समझा। उन्होंने मुंबई के समाजवादियों से जॉर्ज फर्नाडीज द्वारा शुरू किए गए कार्यो को जारी रखने की अपील की। राज ठाकरे द्वारा अक्सर बिहारियों को निशाना बनाने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि बिहारी कभी बोझ नहीं बनता, वह बोझ उठाता है। नीतीश ने बताया कि गुजरात में कुपोषण की स्थिति नरेंद्र मोदी के विकास के दावे की पोल खोल देता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर