Nitin Nabin बने BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह के सामने हुई ताजपोशी
Nitin Nabin ने निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने दिल्ली के मंदिरों ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता Nitin Nabin ने निर्विरोध जीत दर्ज करके बीजेपी की कमान संभाल ली है। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नबीन ने बीजेपी मुख्यालय का रुख किया। नितिन नबीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है। नितिन नबीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
कई दिग्गज नेता मौजूद
गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद हैं।

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी नितिन नवीन के साथ मंच पर पहुंचे हैं। पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद हैं।

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नवीन
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदग्रहण करने से पहले नितिन नबीन भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। उनकी ताजपोशी से पहले कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
#WATCH | Delhi: BJP national working president Nitin Nabin arrives at the BJP headquarters
He is set to take charge as the BJP national president today pic.twitter.com/UsVT9F288d
— ANI (@ANI) January 20, 2026
PM मोदी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। नितिन नबीन ने फूलों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया है। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर चुके हैं।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at the BJP headquarters; received by BJP national working president Nitin Nabin and Union Minister and outgoing BJP national president JP Nadda
— ANI (@ANI) January 20, 2026
Nitin Nabin is set to take charge as the BJP national president today.
(Source:… pic.twitter.com/zpixxOynXe
रमेश बिधूड़ी ने कसा तंज
नितिन नबीन की ताजपोशी में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी भी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रमेश बिधूड़ी ने कहा, ये साफ संदेश है कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। बीजेपी में 45 साल का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है। यही है असली लोकतंत्र।
#WATCH | Delhi: BJP leader Ramesh Bidhuri says, " Rahul Gandhi only talks about Gen-Z, but here is a 45-year-old youth who is becoming the national president of BJP... The message is clear that under the leadership of PM Modi, any party worker can become the national president of… pic.twitter.com/UWSEIDRr1S
— ANI (@ANI) January 20, 2026
पीएम मोदी ने किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बीजेपी मुख्यालय में सम्मानित किया। पीएम मोदी ने नितिन नबीन के गले में फूलों की माला पहनाकर उनका अभिवादन किया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi felicitates newly elected BJP national president Nitin Nabin, at the BJP headquarters in Delhi pic.twitter.com/Fn5Bn6qOaH
— ANI (@ANI) January 20, 2026
निर्वाचन पत्र सौंपा
बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के.लक्ष्मण ने नितिन नबीन को निर्वाचन पत्र सौंपते हुए औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषत कर दिया है।
#WATCH | Delhi: Nitin Nabin elected as the national president of Bharatiya Janata Party pic.twitter.com/7v0V7hqvV4
— ANI (@ANI) January 20, 2026
जेपी नड्डा ने दी बधाई
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आप (नितिन नबीन) बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आपको मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।"
#WATCH | Delhi: Outgoing BJP national president and Union Minister JP Nadda addresses party leaders and workers at the party headquarters in Delhi
— ANI (@ANI) January 20, 2026
He says, "You (Nitin Nabin) have taken on the responsibility as the 12th National President of such a great party. Many… pic.twitter.com/Nb9OyyKWJd
PM मोदी ने क्या कहा?
नितिन नबीन की ताजपोशी पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है। पंचायत से पार्लियामेंट तक बीजेपी सशक्त है। अब से नबीन मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं।"
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "For the past several months, the organisational election process, which involves electing leaders from the smallest unit of the party all the way up to the national president, has been continuously underway in a completely… pic.twitter.com/0R1YtvsOF7
— ANI (@ANI) January 20, 2026
