विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा में नवीन युग का आरंभ: पीएम बोले- पार्टी मे मेरे भी बॉस नवीन, क्या होंगी चुनौतियां?

By Arvind SharmaEdited By: Garima Singh
Published: Tue, 20 Jan 2026 08:30 PM (IST)

नितिन नवीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई ...और पढ़ें

नितिन नवीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला।

नितिन नवीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला।

HighLights

  1. नितिन नवीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला।

  2. पीएम मोदी ने कहा, "पार्टी में अब नितिन नवीन मेरे बॉस हैं।"

  3. नवीन ने राष्ट्रसेवा को राजनीति का लक्ष्य बताया, युवाओं से आह्वान।

अरविंद शर्मा, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में मंगलवार का दिन एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब 45 वर्षीय नितिन नवीन ने देश की सबसे बड़ी पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं नवीन को अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान कराया, मिठाई खिलाकर बधाई दी और कार्यकर्ताओं के सामने स्पष्ट संदेश दिया कि 'पार्टी के मामलों में अब नितिन नव मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता हूं।'

NAVIN

नितिन नवीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला

इस प्रतीकात्मक वक्तव्य ने भाजपा की कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति और संगठनात्मक अनुशासन को स्पष्ट रूप से फिर रेखांकित किया। संगठन पर्व के समापन के साथ बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चले चुनावी प्रक्रिया के बाद नवीन को अध्यक्ष घोषित किया गया।

सोमवार को पार्टी में केवल उनका ही नामांकन हुआ था लिहाजा मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ी। पदभार ग्रहण करने के बाद नितिन ने प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके लिए राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की साधना है।

एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में इस दायित्व को स्वीकार कर रहा हूं और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।

NITIN

पार्टी में अब नितिन नवीन मेरे बॉस हैं: PM मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लगभग 40 मिनट के संबोधन में बार-बार नवीन को 'माननीय' कहकर संबोधित किया और कहा कि नए अध्यक्ष के सामने वह अपनी सरकार और संगठनात्मक प्रयासों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं।

अब वे मेरी भी सीआर लिखेंगे। प्रधानमंत्री के इस बयान को कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ सराहा। मोदी ने कहा कि भाजपा में नेतृत्व बदलता है, लेकिन दिशा और सिद्धांत नहीं बदलते।

अध्यक्ष पद केवल संगठन के संचालन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एनडीए के सहयोगी दलों के साथ समन्वय, कार्यकर्ताओं का मनोबल और भविष्य की रणनीति तय करने का भी दायित्व है।

उन्होंने भरोसा जताया कि नवीन के ऊर्जावान नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्रसेवा और जनसेवा के अपने संकल्प को नई गति देगी।

PM MODI (3)

परिवर्तनशीलता ही भाजपा की ताकत: PM मोदी

मोदी ने नए अध्यक्ष को युवा ऊर्जा और संगठनात्मक अनुभव का अनूठा संगम बताया और कहा कि नवीन उस पीढ़ी से आते हैं, जिसने बचपन में रेडियो पर समाचार सुने और आज एआई जैसे उपकरणों का उपयोग कर रही है।

यह परिवर्तनशीलता ही भाजपा की ताकत है। समारोह में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ¨सह धामी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस ने कभी अपने पतन की निष्पक्ष समीक्षा नहीं की, जबकि भाजपा जीत-हार दोनों से सीखती है।

PM (2)

उन्होंने 1984 के बाद कांग्रेस की गिरावट का उदाहरण देते हुए कहा कि आत्ममंथन के अभाव ने उसे कमजोर किया। इसके विपरीत, भाजपा हर चुनाव के बाद अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर आगे की रणनीति बनाती है।

नवीन ने राष्ट्रसेवा को राजनीति का लक्ष्य बताया

नितिन नवीन ने विशेष रूप से युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कहा कि राजनीति से दूरी समाधान नहीं है। सकारात्मक राजनीति ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर सकती है।

उन्होंने कहा कि राजनीति सौ मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि मैराथन है, जिसमें धैर्य, निरंतरता और समर्पण की परीक्षा होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि भाजपा में हर मेहनत पर नजर है और समय आने पर हर कार्यकर्ता को उसका उचित स्थान मिलेगा।

आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए नवीन ने बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक आस्था और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष और परिश्रम से हर चुनौती का सामना करेंगे।

बिहार से पांच बार विधायक रहे और राज्य सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास और आवास जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव और संगठनात्मक निरंतरता का प्रतीक माना जा रहा है।