Move to Jagran APP

नौसेना को दक्षिणी मुंबई में नहीं दूंगा एक इंच जमीन : नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि नौसेना के सभी अधिकारियों को आलीशान दक्षिण मुंबई इलाके में रहने की जरूरत क्यों आन पड़ी है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 11 Jan 2018 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2018 09:27 PM (IST)
नौसेना को दक्षिणी मुंबई में नहीं दूंगा एक इंच जमीन : नितिन गडकरी
नौसेना को दक्षिणी मुंबई में नहीं दूंगा एक इंच जमीन : नितिन गडकरी

मुंबई (पीटीआई)। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात पर हैरत जताई है कि आखिर सभी नौसेना अधिकारियों को पॉश दक्षिणी मुंबई में रहने की जरूरत क्या है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह इस क्षेत्र में फ्लैट या क्वार्टर बनाने के लिए नौसेना को एक इंच जमीन नहीं देंगे। दक्षिणी मुंबई के मालाबार हिल्स में तैरने वाला जट्टी निर्माण किया जाना था। नौसेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी है। इसी जगह तैरने वाला होटल और सीप्लेन सेवा शुरू करने की भी योजना है। नौसेना द्वारा रोक लगाए जाने से केंद्रीय मंत्री नाराज हो गए हैं।

loksabha election banner

क्यों हर कोई (नौसेना में) दक्षिण मुंबई में रहना चाहता है- गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'वास्तव में नौसेना की जरूरत सीमा पर है जहां से आतंकी घुसपैठ करते हैं। आखिर क्यों हर कोई (नौसेना में) दक्षिण मुंबई में रहना चाहता है? उन्हें (नौसेना) मेरे पास आना चाहिए और प्लाट के लिए कहना चाहिए। मैं उन्हें एक इंच जमीन भी नहीं दूंगा। मेहरबानी कर मेरे पास फिर न आएं।' उन्होंने यह टिप्पणी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नौसेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरिश लूथरा की मौजूदगी में की।

'नौसेना को पाकिस्तान सीमा पर जाकर पेट्रोलिंग करनी चाहिए'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हर कोई दक्षिणी मुंबई के प्राइम लैंड पर क्वार्टर और फ्लैट बनाना चाहता है। हम आपका (नौसेना) सम्मान करते हैं, लेकिन आपको भी पाकिस्तान सीमा पर जाकर पेट्रोलिंग करनी चाहिए।' कुछ महत्वपूर्ण वरिष्ठ अधिकारी मुंबई में रह सकते हैं। सरकार द्वारा संचालित मुंबई पोर्ट ट्रस्ट और महाराष्ट्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से पूर्वी समुद्री किनारे का विकास किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल केवल स्थानीय नागरिकों के लाभ में होना चाहिए। इस तरह विकास कार्यो में अड़ंगा लगाना आदत बन चुकी है। आखिर मालाबार हिल्स इलाके में नौसेना का क्या काम है? मुख्य रूप से यह क्षेत्र निजी आवासीय जोन में आता है। महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आवास इसी क्षेत्र में है।

 दक्षिण मुंबई में है नौसेना का पश्चिमी कमान

 दक्षिणी मुंबई में नौसेना के कई अधिकारियों का आवास है। इसके साथ ही पश्चिमी नौसेना कमान का मुख्यालय भी यहीं है। इसके साथ ही दक्षिणी मुंबई के कोलाबा के नेवी नगर में नौसेना के आवासीय क्वार्टर बने हैं।

यह भी पढ़ें: सार्वजनिक परिवहन में सुधार के लिए अच्छी नीति की जरूरत : गडकरी

यह भी पढ़ें: सरकार की चाबी घुमा गए नितिन गडकरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.