'देश के इन 10 रूट्स पर...', हाइड्रोजन फ्यूल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गांधीनगर में 'प्रवास 5.0' कार्यक्रम में घोषणा की कि परिवहन उद्योग का भविष्य हाइड्रोजन है। ...और पढ़ें

नितिन गडकरी ने कहा कि परिवहन उद्योग का भविष्य हाइड्रोजन है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि परिवहन उद्योग का भविष्य हाइड्रोजन है और सरकार देश भर में 10 रूटों पर ईंधन के तौर पर इसका ट्रायल कर रही है।
मंत्री ने बताया कि ग्रेटर नोएडा-दिल्ली-आगरा, भुवनेश्वर-कोणार्क-पुरी, अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत, साहिबाबाद-फरीदाबाद-दिल्ली, पुणे-मुंबई, जमशेदपुर-कलिंग नगर, तिरुअनंतपुरम-कोच्चि, कोच्चि-एडप्पल्ली, जामनगर-अहमदाबाद और एनएच-16 विशाखापत्तनम-बय्यावारम रूटों पर ट्रायल चल रहे हैं। वह गुरुवार को गांधीनगर में 'प्रवास 5.0' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
दस रूटों पर चल रहा पायलट प्रोजेक्ट
उन्होंने कहा, "हमारा मंत्रालय हाइड्रोजन ट्रायल के लिए दस रूटों पर एक पायलट प्रोजेक्ट चला रहा है। मुझे यकीन है कि परिवहन उद्योग का भविष्य हाइड्रोजन है और हाइड्रोजन ही भविष्य का ईंधन है। हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं।"
गडकरी ने आगे कहा कि उद्योग वैकल्पिक फ्यूल और बायोफ्यूल के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है और भारत अपनी तकनीक और लागत के मामले में दुनिया में आगे रहेगा।
यह भी पढ़ें- E20 पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- सर्विसिंग के दौरान मुफ्त में करा सकेंगे ये काम
