नित्यानंद ने कर्नाटक सरकार से मांगे 10 करोड़
बेगलूर। यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल से जमानत पर रिहा हुए सेक्स स्वामी नित्यानंद ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को जेल भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। नित्यानंद की ओर से उनके आश्रम को नुकसान पहंुचाने के आरोप मे सरकार के खिलाफ 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा ठोका गया है।
बेंगलूर। विवादास्पद स्वामी नित्यानंद ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर करके राज्य सरकार से उनके आश्रम की संपत्ति को हुए नुकसान के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा है कि भले ही मुझ पर हजारों मुकदमे क्यों न दर्ज करा दिए जाएं, लोगों के हितों की रक्षा के लिए मैं जेल जाने को तैयार हूं।
गौड़ा ने कहा, 'मैंने नित्यानंद के खिलाफ कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया। स्वामी के बारे में निर्णय आश्रम में उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के बाद लिया गया।' नित्यानंद पर कई आपराधिक मामलों के अलावा बलात्कार, डराने धमकाने के मामले चल रहे हैं। आठ जून को स्वामी के समक्ष नई मुसीबत तब खड़ी हुई जब पुलिस ने बिदादी के पास उनके आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मी से मारपीट करने पर नित्यानंद और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। स्वामी ने पुलिस कार्रवाई का सामना किया, लेकिन अपने आश्रम को हुए नुकसान के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर 10 करोड़ रुपये की भी मांग की। याचिका में मुख्यमंत्री के अलावा रमानगर जिले के उपायुक्त का भी नाम लिया गया है। गुरुवार को कोर्ट द्वारा जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद नित्यानंद को फिर से शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को रमानगर के डिस्ट्रिक्ट एक्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट श्रीराम रेड्डी ने एक लाख रुपये के बांड पर नित्यानंद को जमानत दे दी और उन्हें शांति भंग नहीं करने का निर्देश दिया।
-नित्यानंद के कमरे में मिला खाली लॉकर
विवादित धर्म गुरु स्वामी नित्यानंद के आश्रम में तलाशी के तीसरे दिन अधिकारियों को कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। दुनिया भर में योग का प्रचार करने वाले स्वामी केनिजी कमरे से व्यायाम के उपकरण जैसे ट्रेडमिल और डंबल्स मिले हैं। राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम स्वामी के आश्रम की जाच कर रही है। जाच केदौरान उनके कमरे में डबल बेड, एयर कंडीशनर, एलसीडी टीवी और खाली लॉकर पाया गया है। आभूषणों के खाली डिब्बे भी मिले हैं। जाच टीम को प्राइवेट डिस्पेंसरी भी मिली है। इसमें बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइया रखी हुई थीं।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन दवाइयों के सैंपल को जाच के लिए रख लिया गया है। इसी बीच कई कन्नड़ समर्थक संस्थाओं का नित्यानंद के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। ये संस्थाएं नित्यानंद को कर्नाटक से बाहर निकालने की माग कर रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर