निर्मला सीतारमण ने की रघुराम राजन की आलोचना
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था को 'अंधों में काने राजाÓ कहने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की आलोचना की है। सीतारमण ने कहा कि राजन को बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए था।
नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था को 'अंधों में काने राजाÓ कहने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की आलोचना की है। सीतारमण ने कहा कि राजन को बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें - रघुराम राजन बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था 'अंधों में काने राजा' जैसी
उन्होंने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनके शब्दों काचयन उन्हें पसंद नहीं है। उनका मानना है कि सरकार जो कदम उठा रही है, उसका नतीजा आर्थिक बेहतरी में दिखाई दे रहा है। एफडीआइ में बढ़ोतरी से स्पष्ट है कि मैन्यूफेक्चङ्क्षरग में सुधार हो रहा है। महंगाई व व्यापार घाटा नियंत्रण में हैं। मंत्री ने कहा कि राजन ने भारतीय अर्थव्यवस्था में रफ्तार की बात कही थी। लेकिन उन्होंने अगर बेहतर शब्द चुने होता हो अच्छा रहता।