NIOS 10th and 12th Result 2019: अक्टूबर परीक्षाओं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
NIOS 10th and 12th Result 2019 NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in है जहां पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली, जागरण डेस्क। NIOS 10th and 12th Result 2019 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने अक्टूबर में हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अक्टूबर परीक्षा के परिणाम एनआइओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। जो छात्र 10वीं और 12वीं की इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट nios.ac.in पर लॉग इन करके देख सकते हैं।
NIOS अप्रैल-मई और अक्टूबर-नवंबर महीने में परिक्षाएं आयोजित कराता है। इस साल अक्टूबर महीने में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाओं में तकरीबन 3.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस साल अक्टूबर महीने में बोर्ड परीक्षाएं शुरू की गई थीं और नवंबर महीने के पहले हफ्ते तक चली थीं।
ऑनलाइन कैसे चेक करें NIOS 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जारी किया है। छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते हैं:
- NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर अक्टूबर परीक्षा के रिजल्ट का लिंक नजर आएगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां अपनी सभी जानकारियां दर्ज करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट जरूर ले लें।
रिजल्ट देखने से पहले जरूरी सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना रिजल्ट चेक करते समय एडमिट कार्ड तैयार रखें। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर समेत अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियों की आवश्यकता होगी इसलिए एडमिट कार्ड अपने पास ही तैयार रखें।