Move to Jagran APP

JAGRAN TOP TEN: टॉप न्‍यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

JAGRAN TOP TEN: टॉप न्‍यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 09:15 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 10:03 AM (IST)
JAGRAN TOP TEN: टॉप न्‍यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर
JAGRAN TOP TEN: टॉप न्‍यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। केरल में भयंकर बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने राज्य में हाहाकार मचा रखा है। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित गया है। हजारों मकान बाढ़ के पानी में समा गए हैं, सड़कें धस गई।फिजी में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भारतीय समयानुसार तड़के 6.07 बजे फिजी के टोंगा द्वीप पर भूकंप आया। हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

loksabha election banner

आज का कार्टून

1- आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित होंगी अटल जी की अस्थियां

रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी नमिता, नातिन निहारिका, भांजा व सांसद अनूप मिश्रा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत चार सौ विशिष्ट लोग उपस्थित रहेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2-केरल बाढ़: 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एयरलिफ्ट कर बचाई जा रहीं जिंदगियां

केरल में भयंकर बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने राज्य में हाहाकार मचा रखा है। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित गया है। हजारों मकान बाढ़ के पानी में समा गए हैं, सड़कें धस गई। चारों ओर केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सेना व एनडीआरएफ की टीमों के अलावा स्थानीय मछुआरे भी अपनी नाव लेकर मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है। अकेले शनिवार को ही 33 लोगों की मौत हो गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3-आप में कल‍ह खत्‍म करने पंजाब आएंगे केजरी और सिसोदिया, विधायकों से मिलेंगे

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय समन्‍वयक अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में आप की कलह को समाप्‍त करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया इसी कवायद के तहत अाज पंजाब आएंगे। वह संगरूर आएंगे आैर पंजाब के आप के सभी विधायकों से मिलेंगे। बताया जाता है कि इस दौरान बागी नेता सुखपाल सिंह खैहरा को मनाने की कोशिश होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4-विशेष विमान से आज लखनऊ आएंगे अटल बिहारी वाजपेयी के 20 अस्थि कलश

पूर्व प्रधानमंत्री तथा लखनऊ के सांसद रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज चार बजे लखनऊ पहुंचेंगी। दिल्ली से 20 कलशों में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विशेष विमान से लखनऊ लाई जाएंगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5-फिजी के टोंगा द्वीप पर 8.2 तीव्रता का आया भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

फिजी में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भारतीय समयानुसार तड़के 6.07 बजे फिजी के टोंगा द्वीप पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.2 मापी गई है। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में जमीन से करीब 560 किलोमीटर नीचे था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6-सिद्धू के पाक दौरे पर कांग्रेस व भाजपा में जंग, गुरु खुद को बता रहे 'शांतिदूत'

पंजाब के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर राजनीति गर्मा गई है। सिद्धू ने पाकिस्‍तान में भले ही खुद को 'शांतिदूत' के रूप में पेश करने की कोशिश की है, विरोधी उनके इस समारोह में शामिल होने पर तीखे वार कर रहे हैं। भाजपा ने राष्‍ट्रीय शोक के समय इस तरह पाकिस्‍तान जाने के लिए सिद्धू पर हमला किया है। पार्टी ने उनके पाकिस्‍तानी सेना के प्रधान से गले मिलने के लिए सवाल उठाया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

7-इमरान खान के मंत्रिमंडल का ऐलान, कुरैशी को बनाया विदेश मंत्री

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मंत्रिमंडल का ऐलान कर दिया है। अपने 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में इमरान ने शाह महमूद कुरैशी को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले के दौरान भी कुरैशी विदेश मंत्री के पद पर थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि घोषित किए गए 20 नामों में से 15 मंत्री होंगे, जबकि पांच अन्य प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल के सोमवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने की संभावना है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

8-भगोड़ा घोषित लेडी डॉन बशीरन उर्फ मम्मी गिरफ्तार, अपराध की 'सेंचुरी' लगा चुका है परिवार

संगम विहार इलाके में दहशत पैदा करने वाली 'लेडी डॉन' बशीरन उर्फ मम्मी (62 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या और लूटपाट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। बशीरन और उसके आठ बेटों पर 113 मामले दर्ज हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

9-उत्तर कोरिया के पहले दौरे पर जाएंगे चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले माह उत्तर कोरिया का दौरा करने वाले हैं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश की स्थापना के 70वें वर्षगांठ समारोह में शिरकत करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। सिंगापुर के अखबार स्ट्रेट टाइम्स ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2012 में सत्ता संभालने के बाद चीनी राष्ट्रपति पहली बार उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दौरे पर जाएंगे। इसके पहले साल 2005 में चीन के तत्कालीन राष्ट्रपति हू जिंताओ ने प्योंगयांग का दौरा किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10-Ind vs Eng: आखिरी सेशन में इंग्लैंड की वापसी लेकिन फिर भी अच्छी स्थिति में भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। फिलहाल अपना पहले टेस्ट खेल रहे रिषभ पंत 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। पहले दिन भारत की तरफ से कोहली ने 97 और रहाणे ने 81 रन की पारी खेली।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.