नहर में टैक्टर गिरने से नौ खेत मजदूरों की मौत
पदमाटी टांडा बस्ती से खेत में काम करने के लिए सभी मजदूर पुलिचेर्ला जा रहे थे। चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज
By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 07:43 PM (IST)
नलगोंडा (तेलंगाना), प्रेट्र : नलगोंडा जिले में टैक्टर ट्राली के नहर में गिरने से इसमें सवार नौ मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार सुबह टैक्टर चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। नियंत्रण खोने से टैक्टर अलिमिनेटी माधव रेड्डी नहर में गिर गया। दुघर्टना के बाद चालक फरार हो गया।
नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक एवी रंगनाथ ने कहा कि टैक्टर ट्राली पर करीब 30 लोग सवार थे। वे पदमाटी टांडा बस्ती से खेत में काम करने के लिए पुलिचेर्ला जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना के समय चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से 20 लोगों को नहर से निकाल लिया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें