विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या रद हो गई यमन में नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा? विदेश मंत्रालय ने किया क्लियर

Published: Fri, 01 Aug 2025 09:27 PM (IST)

विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यमन में भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया की फांसी को फिलहाल स्थगित कर दिया ...और पढ़ें

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार प्रिया और उसके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार प्रिया और उसके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

HighLights

  1. विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारे ठोस प्रयासों से मुमकिन हुआ।
  2. किसी भी अफवाहों से बचने के लिए कहा गया है।

एएनआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि यमन में भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया की फांसी स्थगित कर दी गई है। मंत्रालय ने जनता और मीडिया से इस मामले में प्रसारित हो रही अपुष्ट रिपोर्टों और गलत सूचनाओं से दूर रहने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार प्रिया और उसके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और मित्र सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है।

'हर संभव सहायता प्रदान कर रहे'

जायसवाल ने कहा, "यह एक संवेदनशील मामला है। भारत सरकार इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। हमारे ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप सजा स्थगित कर दी गई है। हम इस मामले पर कड़ी नजर रख रहे हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।" पहले यह फांसी 16 जुलाई को निर्धारित की गई थी।

यह भी पढ़ें: Viral Video: इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने मुस्लिम शख्स को जड़ा थप्पड़, मच गया हंगामा