यमुना नदी की सफाई को लेकर एनजीटी ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा से मांगी जानकारी
आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली एनजीटी की पीठ ने कहा है कि यदि दोनों राज्य ऐसा करने में विफल हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 07:18 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। यमुना नदी की सफाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है। एनजीटी ने दोनों राज्यों से यमुना को सफाई को लेकर निगरानी समिति पर दो हफ्ते में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली एनजीटी की पीठ ने कहा है कि यदि दोनों राज्य ऐसा करने में विफल हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एनजीटी ने 26 जुलाई को यमुना नदी की सफाई के लिए दो सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया था। एनजीटी ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों को अपनी पूर्णकालिक समितियां बनाने के लिए इस निगरानी कमेटी के सदस्यों से मशविरा करने का भी निर्देश दिया था। एनजीटी ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों की रिर्पोट पर 18 दिसंबर को गौर किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें