अगले सप्ताह हो सकती है 18 नए जजों की नियुक्ति
अगले हफ्ते मद्रास, राजस्थान और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 18 जजों की नियुक्तियां की जा सकती है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। अगले सप्ताह करीब 18 नए जजों की नियुक्ति होने की संभावना है। इससे पहले पांच जजों को बतौर मुख्य न्यायाधीश प्रोन्नति दी गई।
सूत्रों ने बताया कि नई नियुक्तियों से संबंधित फाइलों को उच्च स्तर पर मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन्हें राष्ट्रपति के पास भेजा जा सकता है। नई नियुक्तियों में ज्यादातर मद्रास हाई कोर्ट से संबंधित हैं। जबकि कुछ अन्य नियुक्तियां राजस्थान और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में होंगी।
सूत्रों ने बताया कि कोलेजियम की करीब 74 नियुक्तियों की सिफारिशें सरकार के पास हैं। सितंबर के अंत तक कुछ को छोड़कर अधिकांश नियुक्तियां की जा सकती हैं। जिन सिफारिशों को छोड़ा जाएगा उनको लेकर न्यायपालिका और कार्यपालिका में मतभेद है। आम तौर पर जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में 60 से 75 दिन लगते हैं। जजों को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में प्रोन्नति देने से संबंधित करीब 35 फाइलें सरकार के पास एडवांस्ड स्टेज में हैं। हाल में जजों की नियुक्ति को लेकर न्यायपालिका और कार्यपालिका में मतभेद रहा था।
जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन की मांग पर जल्द हो सकती है सुनवाई