Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नए साल पर खुशखबरी, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता; पढ़ें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा दाम

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 09:16 AM (IST)

    साल 2025 के पहले दिन यानी आज कुछ लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपये तक कम किए गए हैं। ये कटौती कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में की है। आइए दिल्ली से मुंबई तक के लेटेस्ट रेट जानते हैं।

    Hero Image
    आज से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल पर एलपीजी ग्राहकों के लिए सुबह-सुबह अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक कटौती की गई है। सिलेंडर आज 14 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये राहत 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मिली है। वहीं खाना पकाने के लिए 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    कहां कितनी हुई कीमत?

    • दिल्‍ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1804 रुपए का मिलेगा। बीते 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी। यानी इसमें 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है।
    • मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1771 रुपये की जगह 1756 रुपये हो गया है।
    • कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपये की जगह 1966 रुपये हो गई है।
    • कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की कटौती हुई है। 19Kg का कमर्शियल सिलेंडर 1927 रुपये की जगह 1911 रुपये हो गया है। वहीं पटना में अब यही सिलेंडर 2072.5 की जगह 2057 रुपए में मिलेगा
    • वहीं चेन्‍नई की अगर बात करें तो चेन्नई में आज से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1966 रुपए का मिलेगा। बीते महीने दिसंबर में इसके दाम 1980.50 रुपए थे। यानी चेन्‍नई में भी सिलेंडर को 14.5 रुपए सस्‍ता किया गया है।

    दिसंबर में बढ़े थे दाम

    दिसंबर महीने में एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये थे। इंडियन ऑयल के अनुसार, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ था। इससे पहले भी नवंबर महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

    यह भी पढ़ें: LPG Cylinder New Price: एलपीजी सिलेंडर हो गया सस्ता, महिलाओं को रसोई बजट में मिलेगी राहत; जानिए अब कितनी रह गई कीमत