Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की कई राज्यपालों की नियुक्ति, राधाकृष्णन को महाराष्ट्र तो संतोष गंगवार को झारखंड की जिम्मेदारी

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 28 Jul 2024 07:34 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान झारखंड पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। रमनडेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

    Hero Image
    राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल

    पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नये राज्यपाल होंगे, वह सी पी राधाकृष्णन की जगह लेंगे। सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया को बनवारीलाल पुरोहित के स्थान पर पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल होंगे

    राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक पद से पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

    लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया

    बयान में कहा गया कि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। साथ ही बयान में कहा है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।

    के कैलाशनाथन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल नियुक्त

    विज्ञप्ति के अनुसार रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, के कैलाशनाथन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

    राज्य राज्यपाल
    राजस्थान हरिभाऊ बागड़े
    तेलंगाना जिष्णु देव वर्मा
    सिक्किम ओम प्रकाश माथुर
    झारखंड संतोष गंगवार
    महाराष्ट्र सी पी राधाकृष्णन
    पंजाब गुलाब चंद कटारिया
    असम- मणिपुर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
    मेघालय सी एच विजयशंकर
    छत्तीसगढ़ रमेन डेका

    comedy show banner
    comedy show banner