Move to Jagran APP

'कांग्रेस का मून, प्रियंका गांधी इज कमिंग सून' इलाहाबाद में लगे पोस्टर

लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित्त होने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का विश्वास अब अपने 'युवराज' राहुल गांधी से पूरी तरह से उठने लगा है। उन्हें अब प्रियंका गांधी ही एकमात्र सहारा नजर आने लगी है। इसलिए पार्टी के भीतर कहीं न कहीं प्रियंका को बड़ी भूमिका देने की बात उठती रहती है।

By Edited By: Published: Wed, 06 Aug 2014 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 06 Aug 2014 09:19 AM (IST)
'कांग्रेस का मून, प्रियंका गांधी इज कमिंग सून' इलाहाबाद में लगे पोस्टर

इलाहाबाद। लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित्त होने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का विश्वास अब अपने 'युवराज' राहुल गांधी से पूरी तरह से उठने लगा है। उन्हें अब प्रियंका गांधी ही एकमात्र सहारा नजर आने लगी है। इसलिए पार्टी के भीतर कहीं न कहीं प्रियंका को बड़ी भूमिका देने की बात उठती रहती है।

loksabha election banner

मंगलवार को हाईकमान द्वारा प्रियंका गांधी को पार्टी में बड़ी भूमिका देने के संकेतों से कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से उत्साह का संचार हो गया है। जिसके बाद प्रियंका को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर फिर बैनर वार किया। इस बैनर में प्रियंका गांधी को लेकर उत्साह दिखाया गया है। इसमें लिखे शब्द कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून से ही पता चलता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका को लेकर कितने उत्साहित हैं। वहीं बैनर से पता चलता है कि कार्यकर्ताओं का अब राहुल गांधी से किस कदर मोह भंग हो गया है। क्योंकि बैनर में प्रियंका के साथ सोनिया गांधी तो नजर आ रही है, लेकिन राहुल गांधी नाम समेत गायब है।

युवा नेता मो. हसीब अहमद और श्रीशचंद दुबे इससे पहले भी प्रियंका गांधी को लेकर पोस्टर राग छेड़ चुके हैं। इसके पहले दोनों नेता एक विवादित बैनर के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई का भी सामना कर चुके हैं। इस बैनर में लिखा था- मइया अब रहती बीमार, भइया पर बढ़ गया है भार, प्रियंका फूलपुर से बनो उम्मीदवार, पार्टी का करो प्रचार, कांग्रेस की सरकार बनाओ तीसरी बार।

इसके बाद 16 जनवरी से शुरू होने वाले कांग्रेस का महाधिवेशन से एक दिन पहले ही इलाहाबाद इन दोनों कार्यकर्ताओं की फोटो के साथ सुभाष चौराहे पर 'राहुल गांधी घोषित हों प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, प्रियंका गांधी बने खेवनहार, सोनिया मइया करो उपकार' वाली होर्डिग लगाई थी।

इनके अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान भी एक पोस्टर लगा था जिसमें कहा गया था- भैया (राहुल गांधी) को भी बहन (प्रियंका) की दरकार, मैं नहीं यह हम की पुकार, प्रियंका बहन आप करो चुनाव प्रचार।

पढ़े: अब राहुल और प्रियंका चलाएंगे कांग्रेस

उप्र में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं प्रियंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.