विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FSSAI के सवालों का नेस्ले ने दिया जवाब, लैक्टोजेन प्रो-1 की पैकेजिंग और विज्ञापनों पर मिला था नोटिस

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:44 PM (IST)

नेस्ले इंडिया ने अपने शिशु आहार ‘लैक्टोजेन प्रो-1’ के पाचन संबंधी दावे को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के नोटिस का विस्तृत जवाब दिया है।

नेस्ले इंडिया ने FSSAI के नोटिस का विस्तृत जवाब दिया।

नेस्ले इंडिया ने FSSAI के नोटिस का विस्तृत जवाब दिया।

HighLights

  1. नेस्ले इंडिया ने FSSAI के नोटिस का विस्तृत जवाब दिया।

  2. लैक्टोजेन प्रो-1 के पाचन संबंधी दावे पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया।

  3. FSSAI ने वैज्ञानिक प्रमाण मांगे थे, जिनका जवाब सौंपा गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेस्ले इंडिया ने अपने शिशु आहार ‘लैक्टोजेन प्रो-1’ के पाचन संबंधी दावे को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के नोटिस का विस्तृत जवाब दे दिया है। लैक्टोजेन प्रो-1 की पैकेजिंग और विज्ञापनों में दावा किया गया है कि इसमें मौजूद व्हे प्रोटीन दूध का ऐसा प्रोटीन है, जिसे पचाना आसान होता है।

FSAI ने इस दावे के समर्थन में वैज्ञानिक प्रमाण मांगे थे।नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, एफएसएसएआइ की हालिया पोस्ट में उत्पाद के लेबल से जुड़े वे ही सवाल दोहराए हैं, जो उसने 18 सितंबर की अपनी पिछली पोस्ट में उठाए थे। इस मामले पर हम एफएसएसएआइ को पहले ही विस्तृत जवाब सौंप चुके हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के अनुसार