नेपाल एयरलाइंस के विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
नेपाल एयरलाइंस के विंग्स न खुलपाने की वजह से एक विमान की नई दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
By Kamal VermaEdited By: Published: Mon, 12 Sep 2016 01:58 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 02:20 PM (IST)
मुंबई (एएनआई)। नेपाल एयरलाइंस के विमान की नई दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसकी वजह विमान के पंखों में आई गड़बड़ी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक विमान के विंग्स के मुड़ने से विमान को हवा में ऊपर उठाने में आसानी होती है और वह गति ले पाता है। लेकिन ऐसा न होने पर विमान को वापस एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।
नेपाल एयरलाइंस के इस विमान ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से काठमांडू जाने के लिए कल रात आठ बजे उड़ान भरी थी, लेकिन विमान के विंग्स में आई खराबी की वजह से इसको आधे घंटे बाद ही वापस उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी 160 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें