Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण के लिए नीता अंबानी और इवांका ट्रंप एक साथ, जानिए- क्‍या है योजना

रिलायंस फाउंडेशन महिला सशक्तीकरण के मिशन में रिलायंस जियो की ताकत का इस्तेमाल भी करना चाहता है। रिलायंस जियो के लगभग 40 करोड़ ग्राहक हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 06:06 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:06 AM (IST)
महिला सशक्तीकरण के लिए नीता अंबानी और इवांका ट्रंप एक साथ, जानिए- क्‍या है योजना
महिला सशक्तीकरण के लिए नीता अंबानी और इवांका ट्रंप एक साथ, जानिए- क्‍या है योजना

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था तो बढ़ती जा रही है, लेकिन महिलाओं को इस सेक्टर में पूरी हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है। अब इस समस्या को दूर करने के लिए नीता अंबानी की अध्यक्षता वाली रिलायंस फाउंडेशन ने अमेरिका की यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआइडी) के साथ हाथ मिलाया है। इस काम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप भी मदद करेंगी। इसको लेकर वाशिंगटन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इवांका मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

loksabha election banner

नीता अंबानी ने मुंबई से वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रपति ट्रंप ने 2019 में दुनियाभर में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए वीमेंस ग्लोबल डेवलपमेंट प्रॉस्पेरिटी (डब्ल्यू-जीडीपी) को लॉन्‍च किया था। इसके संचालन में इवांका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने 2025 तक विकासशील देशों की 50 लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने कहा, 'यह घोषणा करते हुए खुशी और गर्व है कि हम यूएसएआइडी के साथ साझेदारी कर रहे हैं। हम 2020 में पूरे भारत में एक साथ डब्ल्यू-जीडीपी वीमेन कनेक्ट चैलेंज लॉन्‍च करेंगे। हमारा लक्ष्य, भारत में लिंग भेद और डिजिटल विभाजन दोनों के खात्मे का है, क्योंकि जब महिलाएं जागती हैं तो वो परिवार, समाज और देश की प्रगति के नए रास्ते खोलती हैं।' रिलायंस फाउंडेशन महिला सशक्तीकरण के मिशन में रिलायंस जियो की ताकत का इस्तेमाल भी करना चाहता है। रिलायंस जियो के लगभग 40 करोड़ ग्राहक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.