Move to Jagran APP

पद्म पुरस्कारों के लिए पहुंचे 50 हजार नाम

2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए करीब 50 हजार लोगों के नाम के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुए हैं।

By Vikas JangraEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 12:06 AM (IST)
पद्म पुरस्कारों के लिए पहुंचे 50 हजार नाम
पद्म पुरस्कारों के लिए पहुंचे 50 हजार नाम

नई दिल्ली [प्रेट्र]। 2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए करीब 50 हजार लोगों के नाम के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुए हैं। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रपति के द्वारा दिए जाते हैं।

loksabha election banner

पद्म पुरस्कारों के लिए गृह मंत्रालय को अभी तक 49,992 लोगों के नाम प्राप्त हुए हैं। यह संख्या 2010 में आए प्रस्तावों की संख्या से 32 गुना ज्यादा है। ज्यादातर नाम जनसामान्य के बीच से आए हैं। 2017 में 35,595 लोगों के नाम के प्रस्ताव सरकार को मिले थे। इनमें से 84 लोगों को सम्मानित किया गया था। इसके तहत दिया जाने वाला पद्म विभूषण पुरस्कार अति विशिष्ट सेवा कार्यो के लिए होता है।

पद्मभूषण पुरस्कार उच्च स्तरीय सेवा कार्यो के लिए होता है। जबकि पद्मश्री समाज के किसी भी क्षेत्र में उत्तम कार्य करने के लिए दिया जाता है। ये क्षेत्र कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और तकनीक, सामाजिक मामलों, समाज सेवा, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियां हैं।

पुरस्कार के लिए व्यक्तियों का चयन बिना किसी भेद के किया जाता है। सन 1954 से शुरू हुआ इन वार्षिक पुरस्कारों का सिलसिला अभी तक जारी है। इन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.