Move to Jagran APP

Weather Update: दिल्‍ली में टूटा गर्मी का रिकार्ड, पारा 48 ड‍िग्री पार; जानें कब म‍िलेगी राहत

Weather Update सोमवार को गर्मी में दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 48 डिग्री पहुंच गया। तापमान के लगातार बढ़त के कारण लोग परेशान हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 07:29 AM (IST)
Weather Update: दिल्‍ली में टूटा गर्मी का रिकार्ड, पारा 48 ड‍िग्री पार; जानें कब म‍िलेगी राहत
Weather Update: दिल्‍ली में टूटा गर्मी का रिकार्ड, पारा 48 ड‍िग्री पार; जानें कब म‍िलेगी राहत

नई दिल्‍ली जेएनएन। Weather Update गर्मी अपने प्रचंड रूप में हैं। गर्मी और तापमान नित नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सोमवार यानी दस जून को गर्मी ने दिल्ली में सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया। पिछली बार नौ जून 2014 को यहां अधिकतम तापमान 47.8 दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था। वहीं इस सीजन का अब तक का अधिकतम तापमान 31 मई को दिल्ली के सफदरजंग में 44.8 और 30 मई को पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में मानसून आने में अभी देर है। पूर्वानुमान है कि यह तीन जुलाई तक पहुंच सकता है।

loksabha election banner

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से दिल्ली से सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। आने वाले एक दिनों तक इस भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। राजस्थान में धौलपुर में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चुरू में अधिकतम तापमान 50 दर्ज किया गया।

झारखंड : झारखंड में पलामू और गढ़वा तो सुलग रहे हैं। पलामू का अधिकतम तापमान 46.4 और गढ़वा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

जम्मू : जम्मू के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को जम्मू का अधिकतम पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान : धौलपुर सोमवार को भी राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 51 डिग्री रहा। चूरू का तापमान 50 डिग्री रहा। बीकानेर में 47.4, जयपुर में 46 डिग्री, फतेहपुर में 46.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मसूरी में टूटा दस साल का रिकार्ड
उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान भीषण गर्मी से त्रस्त हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में दस साल पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। यहां अधिकतम तापमान 30.5 दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। इससे पहले 16 जून 2009 में मसूरी में अधिकतम तापमान 30.8 रिकार्ड किया गया था। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सूरज आग उगल रहा है। इन चारों शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। अल्मोड़ा और नैनीताल में भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

ऊना में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 14 साल बाद सोमवार को सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। 21 जून 2005 के बाद ऊना का तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। शिमला का तापमान भी पांच साल में सबसे ज्यादा (30.3) दर्ज किया गया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.