Move to Jagran APP

Children Day 2019: बाल दिवस के अवसर पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बच्चों को दिए ये मंत्र

देशभर में आज यानी 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पंडित नेहरू को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 01:02 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 01:19 PM (IST)
Children Day 2019: बाल दिवस के अवसर पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बच्चों को दिए ये मंत्र
Children Day 2019: बाल दिवस के अवसर पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बच्चों को दिए ये मंत्र

नई दिल्ली, एएनआइ। Children Day 2019: देशभर में आज यानी 14 नवंबर को बाल दिवस (Children Day) मनाया जा रहा है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर इस दिन को मनाया जाता है। इस खास मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर चाचा नेहरू की जयंती पर अधिकारियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस क्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी पंडित नेहरू को याद किया। बाल दिवस के मौके पर उन्होंने स्कलों में बच्चों से मुलाकात की। बच्चों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति हमेशा से लगाव रहा है। वह हमेशा बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि डियर बच्चों आप सभी राष्ट्र के भविष्य हैं। इसलिए यह जरुरी है कि आप हमेशा भारतीय मूल्य, हमारी महान विरासत, संस्कृति और हमारे देश की परंपराओं को समझने का प्रयास करें। इस बाल दिवस पर आप सभी को मनुष्यों के साथ आदर और करुणा के साथ व्यवहार करना भी सीखना चाहिए। 

दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों के स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के साथ  उप राष्ट्रपति भवन में आज समारोह आयोजित किया गया है। इस मौके पर बारी-बारी वैंकया नायडू ने सभी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को योगा सिखाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने बच्चों को एनएसएस और एनसीसी में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने खेलों को शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर भी बल दिया।  विशेष रूप से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तरों पर उन्होंने खेलों की शिक्षा पर फोकस किया। क्योंकि खेल खेलना न केवल अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है बल्कि टीम भावना और खेल कौशल को भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों हमेशा माँ, मातृभाषा, मातृभूमि और जन्म भूमि और गुरु को याद रखना चाहिए। 

साथ ही वैंकेया नायडू ने बच्चों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए आग्रह किया। बता दें कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया है। बच्चों से स्वच्छ भारत कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की भी अपील की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.