उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के भाई बोले- 'अग्निपरीक्षा पास कर चुकी बहन को धरती मां की गोद में सुलाएंगे'
शव को दफनाने के लिए सड़क मार्ग से उन्नाव ले जाया जाएगा। मिली जानकारी के मुतािबक शनिवार को 6.30 घंटे में शव पीड़िता के गांव पहुंचेगा।
नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। तकरीबन 40 घंटे से भी अधिक समय तक जिंदगी और मौत से बीच झूल रही उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है।कुछ दूर बाद शव को दफनाने के लिए सड़क मार्ग से उन्नाव ले जाया जाएगा। मिली जानकारी के मुतािबक, शनिवार को 6.30 घंटे में शव पीड़िता के गांव पहुंचेगा।
इस दौरान रास्तों में जो भी जिले पड़ेंगे वहां के जिलों की पुलिस स्कॉट देगी। दिल्ली में जिला गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
वहीं, पीड़िता के भाई ने अपने बयान में कहा ' हम अपनी बहन का शव नदी में नहीं बहाएंगे। मेरी बहन अग्निपरीक्षा पहले ही पास कर चुकी है, इसलिए हम अपनी बहन को धरती मां की गोद में सुलाएंगे। यानी दफन करेंगे।'
बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता की देर रात 11.40 पर कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई। इससे पहले रात 9.25 बजे ब्लड प्रेशर थोड़ा ठीक हुआ था, लेकिन सवा 11 बजे फिर से हालत बिगड़ी। डॉक्टरों की टीम ने इंजेक्शन दिए लेकिन 11.30 पर कार्डियक अटैक आने से धड़कनों की गति कम होने लगी और ब्लड प्रेशर भी कम होता गया। 11.40 मिनट पर पीड़िता को मृत घोषित कर दिया गया था।