ताज मानसिंह नीलामीः दोगुनी कीमत पर फिर से टाटा ग्रुप को मिला होटल
दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित मशहूर ताज मानसिंह होटल फिर से टाटा ग्रुप को ही मिल गया है।
By Vikas JangraEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 09:54 PM (IST)
नई दिल्ली [प्रेट्र]। दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित मशहूर ताज मानसिंह होटल फिर से टाटा ग्रुप को ही मिल गया है। नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) की नीलामी में टाटा ग्रुप ने इस होटल को लगभग दोगुना लाइसेंस फीस पर अगले 33 सालों के लिए हासिल किया है। गौरतलब है कि होटल की लीज 2011 में खत्म हो गई थी और इसके बाद से ही नीलामी का इंतजार हो रहा था।
एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड को यह संपत्ति जीएसटी समेत 7.03 करोड़ रुपये हर महीने की लाइसेंस फीस पर मिली है। पहले उन्हें हर महीने 3.94 करोड़ रुपये देने होते थे।'
उल्लेखनीय है कि ताज मानसिंह होटल को 1978 में 33 साल की लीज पर टाटा ग्रुप को सौंपा गया था, जोकि 2011 में खत्म हो गई। इसके बाद कंपनी को 9 बार अस्थायी तौर पर एक्सटेंशन दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें