एक्टर प्रकाश राज ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद राहुल के बारे में कहा ये
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 08:52 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। प्रकाश राज ने राहुल गांधी से मिलने के बाद मीडिया से कहा कि राहुल महिलाओं के खिलाफ नहीं हैं।
प्रकाश राज ने ने सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास पर केजरीवाल से भी मुलाकात की। बता दें कि कुछ समय पहले राज ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसलिए यह मुलाकात काफी खास माना जा रहा है।
बीते कुछ समय से प्रकाश राज भाजपा सरकार के प्रति भी मुखर रहे हैं। पिछले सप्ताह राज ने कहा था कि वे लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बेंगलुरु मध्य संसदीय सीट से मैदान में उतरेंगे।
एक्टर प्रकाश राज ने सोशल साइट पर ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि सभी अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें