कोफी अन्ना के परिवार से मिलने जाएंगे शशि थरूर, कोर्ट से मिली इजाजत
युक्त राष्ट्रसंघ (यूएन) के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। एक बीमारी की वजह से अन्नान की मृत्यु हुई।
नई दिल्ली (जेेएनएन)। पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या में आरोपी बनाए गए कांग्रेस नेता शशि थरूर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संयुक्त राष्ट्रसंघ (यूएन) के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के परिवार से मिलने जा सकते हैं। इतना ही नहीं, कोर्ट ने न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्रसंघ मुख्यालय का दौरा करने की भी इजाजत दे दी है। यहां पर बता दें कि संयुक्त राष्ट्रसंघ (यूएन) के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। एक बीमारी की वजह से अन्नान की मृत्यु हुई है और इसकी जानकारी उनके परिवार और उनकी फाउंडेशन की ओर से दी गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी नाने और तीन बच्चे हैं।
यहां पर बता दें कि घाना के अन्नान वर्ष 1997 से 2006 के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव रहे थे। वह यूएन के 7वे महासचिव थे और उन्हें उनके कार्यों के लिए साल 2001 में नोबल के शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
गौरतलब है कि सीरिया में शांति के लिए अन्ना की कोशिशें अन्नान का जन्म घाना के कुमासी में आठ अप्रैल 1938 को हुआ था। वह यूएन के स्टाफ से महासचिव बनने वाले पहले व्यक्ति थे। अन्नान, अफ्रीकी समुदाय के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी। अपने पद से रिटायर होने के बाद अन्नान ने सीरिया के लिए विशेष दूत के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया।