Move to Jagran APP

दो दिन रामलीला मैदान से चलेगी मोदी सरकार, बनेगा अस्थायी पीएमओ

केंद्र सरकार दो दिन ऐतिहासिक रामलीला मैदान से चलेगी, यह कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 02:38 PM (IST)
दो दिन रामलीला मैदान से चलेगी मोदी सरकार, बनेगा अस्थायी पीएमओ
दो दिन रामलीला मैदान से चलेगी मोदी सरकार, बनेगा अस्थायी पीएमओ

 निहाल सिंह, नई दिल्ली। केंद्र सरकार दो दिन रामलीला मैदान से चलेगी, यह कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा। 11 व 12 जनवरी को भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर केंद्र सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

अधिवेशन के दौरान रामलीला मैदान में अस्थायी पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) भी बनाया जाएगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो कामकाज देख सकेंगे।

Image result for ramlila maidan delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक के दोनों दिन मौजूद रहेंगे। रामलीला मैदान के मंच के पिछले हिस्से में अस्थायी प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए अस्थायी कार्यालय बनेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए जो सुविधाएं जरूरी होती हैं, वह अस्थायी कार्यालय में उपलब्ध होंगी। पूरा इलाका वाईफाई से लैस होगा।

इतना ही नहीं, भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के लिए भी अलग लाउंज बनाया जाएगा। दो दिवसीय इस अधिवेशन में किसी प्रकार की कोई कमी न हो, इसके लिए शुक्रवार को दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी तरुण चुघ, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने रामलीला मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा को समझा और मैदान का निरीक्षण किया।

शनिवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने बताया कि 11 व 12 जनवरी को रामलीला मैदान में होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन लोकसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ी बैठक होगी। इसमें देश भर के हर जिले से लगभग 12,000 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 ये सभी रहेंगे अपेक्षित
-सभी केंद्रीय मंत्री
-भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य
-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री
-भाजपा सांसद
- सभी राज्यों के भाजपा विधायक
-भाजपा के सभी राज्यों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
- सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
-सभी प्रदेशों के भाजपा पदाधिकारी
- भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष व महामंत्री
-राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य
-राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य
-सभी प्रदेशों की कोर कमेटी के सदस्य
- भाजपा शासित नगर निगमों के महापौर व उप महापौर

 'रामलीला मैदान में दो दिवसीय अधिवेशन होगा। इसमें दो दिन प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन भाजपा पदाधिकारियों को मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री के लिए अस्थायी कार्यालय बनाया जाएगा।'
- राजेश भाटिया, रामलीला मैदान में अधिवेशन के कार्यालय प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.