Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जल प्रबंधन के मामले में दिल्ली सबसे नीचे, गुजरात टॉप पर; देखें- नीति आयोग की यह रिपोर्ट

    By Dhyanendra SinghEdited By:
    Updated: Fri, 23 Aug 2019 11:26 PM (IST)

    नीति आयोग ने शुक्रवार को कंपोजिट वाटर मैनेजमेंट इंडेक्स जारी किया। वर्ष 2017-18 के लिए इस इंडेक्स पर राज्यों की रैंकिंग 0 से 100 अंक के आधार पर की गयी है।

    जल प्रबंधन के मामले में दिल्ली सबसे नीचे, गुजरात टॉप पर; देखें- नीति आयोग की यह रिपोर्ट

    नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। हर साल पानी की कमी का सामना करने वाली दिल्ली जल प्रबंधन को लेकर गंभीर नहीं है। नीति आयोग की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जल प्रबंधन के मामले में दिल्ली का प्रदर्शन देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे खराब है। जल संसाधनों के प्रबंधन के मामले में गुजरात का प्रदर्शन सबसे बेहतर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीति आयोग ने शुक्रवार को कंपोजिट वाटर मैनेजमेंट इंडेक्स जारी किया। वर्ष 2017-18 के लिए इस इंडेक्स पर राज्यों की रैंकिंग 0 से 100 अंक के आधार पर की गयी है। जल संसाधनों के प्रबंधन का प्रदर्शन दर्शाने वाले इस इंडेक्स पर दिल्ली का स्कोर मात्र 20 है जो सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे कम है।

    इस इंडेक्स पर बड़े राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन गुजरात ने किया है। गुजरात का स्कोर 75 है और उसकी रैंक पहली है। बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सबसे निचले स्थान पर है। खास बात यह है कि इन राज्यों के प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। पूर्वोत्तर और हिमालयी प्रदेशों में सबसे शानदार प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश का रहा है और उसका स्कोर 67 है। इन राज्यों में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है।

    नीति आयोग के कंपोजिट वाटर इंडेक्स पर राज्यों का प्रदर्शन

    बड़े राज्य  रैंक राज्य स्कोर

    1. गुजरात       75

    2. आंध्र प्रदेश    74

    3. मध्य प्रदेश   70

    4. गोवा            60

    5. कर्नाटक        59

    6. तमिलनाडु     58

    7. हरियाणा       58

    8. महाराष्ट्र       56

    9. पंजाब           52

    10. तेलंगाना     50

    11. राजस्थान    47

    12. केरल          45

    13. छत्तीसगढ़  45

    14. उड़ीसा        39

    15. उत्तर प्रदेश 39

    16. बिहार         38

    17. झारखंड      34

    हिमालयी राज्य

    1. हिमाचल प्रदेश  67

    2. उत्तराखंड       49

    3. त्रिपुरा             47

    4. असम             44

    5. सिक्किम        42

    6. नागालैंड         30

    7. मेघालय         26

    8. अरुणाचल प्रदेश 22

    संघ शासित प्रदेश

    1. पुद्दुचेरी          39

    2. दिल्ली           20