विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में NCPCR का एक्शन, बाल अधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान; चेन्नई जाएगी टीम

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:00 AM (IST)

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने तमिलनाडु में ग्रेनाइट व्यवसायी आर. वीरमणि द्वारा नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण का स्वतः संज्ञान लिया है।

तमिलनाडु में नाबालिगों के यौन शोषण मामले में NCPCR ने लिया स्वत: संज्ञान

तमिलनाडु में नाबालिगों के यौन शोषण मामले में NCPCR ने लिया स्वत: संज्ञान

HighLights

  1. बाल अधिकार आयोग ने तमिलनाडु यौन शोषण मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

  2. आयोग की तथ्य-खोज टीम जांच के लिए चेन्नई जाएगी।

  3. तमिलनाडु सरकार ने पहले ही एसआईटी का गठन किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने तमिलनाडु में ग्रेनाइट व्यवसायी आर. वीरमणि द्वारा 12-16 साल की नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि उसकी तथ्य-खोज टीम इस मामले की जमीनी जांच करने के लिए चेन्नई जाएगी।

इससे पहले, तमिलनाडु सरकार ने ग्रेनाइट कारोबारी के खिलाफ जांच के लिए एक एसआईटी बनाई थी, जिसमें टीम की चारों सदस्य महिला पुलिस अधिकारी थीं।

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक महेश कुमार अग्रवाल द्वारा 24 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया कि जेम ग्रेनाइट्स के संस्थापक से जुड़े मामले और उससे संबंधित मामलों की प्रभावी ढंग से जांच करने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

एसआईटी चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अमलराज की सीधी देखरेख में काम करेगी।

चेन्नई की पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को वीरमणि की न्यायिक हिरासत नौ अक्टूबर तक बढ़ा दी। वह 29 अगस्त से न्यायिक हिरासत में है और उसकी मौजूदा रिमांड की अवधि शुक्रवार को खत्म होने वाली थी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)