विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न्यायपालिका के अपमान का इरादा नहीं', NCERT की किताब विवाद पर शिक्षा मंत्री का बयान

Published: Thu, 26 Feb 2026 04:02 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2026 04:06 PM (IST)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT की 8वीं कक्षा की किताब में 'न्यायापालिका में भ्रष्टाचार' अध्याय पर दुख व्यक्त ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NCERT क्लास 8 की टेक्स्ट बुक के चैप्टर ''न्यायापालिका में भ्रष्टाचार'' विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि जो हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूं, न्यायपालिका के अपमान का कोई इरादा नहीं था।

उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय की जाएगी। ज्यूडिशियल करप्शन पर चैप्टर का ड्राफ्ट बनाने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम न्यायपलिका का पूरा सम्मान करते हैं। कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

NCERT टेक्स्ट बुक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए गुरुवार को मामले पर सुनवाई की। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जे बागची और जस्टिस पंचोली की बेंच ने एनसीआरटी डायेक्टर और शिक्षा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 11 मार्च को की जाएगी।

SCCC

बता दें कि चीफ जस्टिस की नाराजगी के बाद एनसीईआरटी ने किताब वापस ले ली है। साथ ही काउंसिल ने बिना शर्त माफी भी मांगी है। हालांकि, शीर्ष अदालत इस मामले पर सख्त हो गई है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका की गरिमा कम करने के लिए सोचा समझा कदम है। मैं न्यायापालिका का मुखिया होने के नाते जब तक संतुष्ट नहीं हो जाता हूं तब तक सुनवाई जारी रहेगी।

NCERT ने बिना शर्त माफी मांगी

मामले पर सुनवाई के दौरान, एनसीईआरटी की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "सबसे पहले, हम बिना शर्त माफी मांगते हैं। स्कूल एजुकेशन के सेक्रेटरी यहां हैं।"

इसपर सीजेआई ने कहा, "उनके नोटिस में माफी का एक भी शब्द नहीं है। किसी ने मुझे भेजा था। जिस तरह से इस डायरेक्टर ने इसे बढ़ाने की कोशिश की है। मैंने सेक्रेटरी जनरल से पूछा कि क्या ऐसा पब्लिकेशन सच में हुआ था। बहुत जिम्मेदार अखबार ने छापा था, फिर भी इसमें गहरी साजिश है।"

यह भी पढ़ें- 'माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, इसके पीछे कौन है'; किताब विवाद पर SC ने फिर लगाई NCERT को फटकार