एनसीबी ने परिवीक्षाधीन अधिकारी को किया बर्खास्त, कैट ने फैसला बरकरार रखा
एनसीबी ने एक परिवीक्षाधीन अधिकारी विशाल कुंडारा को असंतोषजनक आचरण के कारण बर्खास्त कर दिया है।

अधिकारी के खिलाफ एनसीबी की कार्रवाई।
HighLights
एनसीबी ने परिवीक्षाधीन अधिकारी विशाल कुंडारा को बर्खास्त किया।
असंतोषजनक आचरण और सरकारी सेवा के लिए अनुपयुक्त पाया गया।
कैट ने बर्खास्तगी के एनसीबी के फैसले को बरकरार रखा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक परिवीक्षाधीन अधिकारी के आचरण को असंतोषजनक और सरकारी कर्मचारी के लिए अनुपयुक्त पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया है।
मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच करने वाली केंद्रीय एजेंसी ने 29 वर्षीय कनिष्ठ खुफिया अधिकारी विशाल कुंडारा की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया था। वह अक्टूबर 2023 में एनसीबी में शामिल हुआ था। उसकी नौकरी के तीन साल भी पूरे नहीं हुए थे।
कुंडारा की तैनाती चेन्नई में थी। उसके आचरण पर गौर करने के बाद उसे एनसीबी के गुवाहाटी जोनल कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद उसे नगालैंड के दीमापुर स्थित एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की गुवाहाटी पीठ ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में कुंडारा की याचिका खारिज कर दी। कुंडारा ने एनसीबी के सेवा समाप्ति आदेश को रद करने और बहाली की मांग की थी।
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के आदेश में कहा गया कि हमारी यह राय है कि 30 मार्च 2026 का विवादित सेवा समाप्ति आदेश आवेदक के कामकाज, आचरण और सरकारी सेवा के लिए उसकी समग्र उपयुक्तता के उचित आकलन के बाद जारी किया गया था। यह कानूनी, वैध और लागू नियमों के अनुरूप है।
