ग्वादर के पास पनडुब्बी की तैनाती पर पाक का दावा गलत : नौसेनाध्यक्ष
भारतीय नौसेना के प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान मनगढ़ंत आरोप लगाता है। नौसेना अपने हितों की रक्षा करने में पूरी तरह समर्थ है।
नई दिल्ली( एएनआई)। एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि पाकिस्तान जिस इलाके(ग्वादर) मेें भारतीय पनडुब्बी के तैनात होने का दावा कर रहा है वो बेबुनियाद है। इस संबंध में पाक नेवी के अफसर ने बयान दिया है। लेकिन आश्चर्य है कि पाक नेवी के प्रवक्ता ने इस सिलसिले में कुछ और ही कहा है। उन्होंने कहा कि पाक नौसेना द्वारा तैनात पनडुब्बियों पर भारतीय नौसेना की नजर रहती है। इसके अलावा हम पाकिस्तान की हर हरकतों का सावधानी से निरीक्षण करते हैं।
भारतीय नौसेनाध्यक्ष ने कहा कि जहां जैसी जरूरत होती है, भारतीय नौसेना पनडुब्बी तैनात करती है और आगे भी हम ऐसा करते रहेंगे। एडमिरल लांबा ने ये भी कहा कि हिंद महासागर की सुरक्षा और भारत अपने हितों के प्रति सजग है। अगर किसी ने भारतीय हितों पर चोट करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
नेवी में शामिल हुआ वॉरशिप ‘INS चेन्नई’, जानें इसकी खासियत
उन्होंने कहा कि किसी देश की पनडुब्बी को खदेड़ना आसान नहीं होता है। भारतीय पनडुब्बी को खदेड़े जाने का पाकिस्तानी दावा पूरी तरह मनगढ़ंत सोच पर आधारित है। भारतीय नौसेना किसी भी खतरे से निपटने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। एडमिरल लांबा ने कहा कि दूसरे समुद्री सीमा विवादों को जिस ढंग से सुलझाया जाता है, ठीक वैसे ही अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में दक्षिण चीन सागर मुद्दे को सुलझाया जाना चाहिए।
पाक के दावे को भारत ने बताया सफेद झूठ,कहा- पनडुब्बी ने नहीं लांघी सीमा