विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत की तीसरी आंख: नेविगेशन सेटेलाइट एनवीएस-03 लांच के लिए तैयार, जितेंद्र सिंह का बड़ा एलान

Published: Thu, 06 Aug 2026 02:02 AM (IST)

रणनीतिक रूप से अहम नेविगेशन सेटेलाइट एनवीएस-03 लांच के लिए तैयार है और इसके बाद एनवीएस-04 और एनवीएस -05 को ...और पढ़ें

भारत की तीसरी आंख: नेविगेशन सेटेलाइट एनवीएस-03 लांच के लिए तैयार (फाइल फोटो)

भारत की तीसरी आंख: नेविगेशन सेटेलाइट एनवीएस-03 लांच के लिए तैयार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एनवीएस-04 और एनवीएस -05 को लांच किया जाएगा

  2. भारत का नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम एनएवीआइसी ठप हो गया ​था

पीटीआई, नई दिल्ली। रणनीतिक रूप से अहम नेविगेशन सेटेलाइट एनवीएस-03 लांच के लिए तैयार है और इसके बाद एनवीएस-04 और एनवीएस -05 को लांच किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सेटेलाइट्स के लांच के बाद एक और सेटेलाइट की योजना है, जिससे सात-सेटेलाइट एनएवीआईसी बेस लेयर कंस्टीलेशन पूरा होगा।

हालांकि, उन्होंने इन लॉन्चों की समयसीमा का उल्लेख नहीं किया। इस साल मार्च में इंडियन रीजनल नेविगेशनल सेटेलाइट सिस्टम-1एफ (आइआरएनएसएस-1एफ) पर लगी आखिरी एटॉमिक क्लॉक ने काम करना बंद कर दिया।

इससे भारत का नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम एनएवीआइसी ठप हो गया था। वर्तमान में आईआरएनएसएस 1-बी, आईआरएनएसएस 1-एल और एनवीएस 01 नेविगेशन ही सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं।

आरक्षित सीटों वाली विशेष ट्रेनों का किराया सामान्य से ज्यादा होता है : वैष्णव

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद संजना जाटव के एक सवाल के जवाब में कहा कि आरक्षित सीटों वाली विशेष ट्रेनों का किराया नियमित चलने वाली ट्रेनों से अधिक होता है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि द्वितीय श्रेणी की पूरी तरह अनारक्षित विशेष ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों के बराबर ही रहता है।

वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए नई सेवाएं शुरू की जाती हैं। मौजूदा ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जाता है और मौजूदा ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाती है।