Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 40 महिलाओं और संस्थानों को राष्ट्रीय अवार्ड

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं और कल्याण के लिए नोडल मंत्रालय है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 08:53 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 40 महिलाओं और संस्थानों को राष्ट्रीय अवार्ड
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 40 महिलाओं और संस्थानों को राष्ट्रीय अवार्ड

नई दिल्ली, प्रेट्र। अगले साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कम से कम 40 महिलाओं और संस्थानों को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड महिला अधिकारिता और समाज कल्याण की दिशा में उनकी अथक सेवा को मान्यता देने के लिए दिया जाएगा।

loksabha election banner

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। यह सालाना पुरस्कार व्यक्तियों, समूहों, संस्थानों को विशेष रूप से नाजुक और वंचित महिलाओं के लिए महिला अधिकारिता की दिशा में किए गए उनके काम को मान्यता दिलाने के लिए दिया जाएगा। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, 'पात्रता की शर्ते और दिशानिर्देश डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट नारीशक्तिपुरस्कार डाट डब्ल्यूसीडी डाट जीओवी डाट इन पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन/नामांकन विचार के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।' राष्ट्रीय अवार्ड के लिए आवेदन सौंपने की अंतिम तारीख सात जनवरी 2020 निर्धारित की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं और कल्याण के लिए नोडल मंत्रालय है। हर साल मंत्रालय प्रमुख संगठनों और संस्थाओं को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए पुरस्कृत कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.