Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Express: देश को 5वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM ने दिखाई हरी झंडी; जानें रूट से लेकर किराया तक

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 11:20 AM (IST)

    Vande Bharat Express पीएम मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। उन्होंने चेन्नई-मैसूर रूट पर चलने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। ये देश में पांचवीं वंदे भारत ट्रेन है।

    Hero Image
    Vande Bharat Express: देश को 5वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण भारत की पहली और देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी बेंगलुरु में केएसआर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने चेन्नई-मैसूर वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्नई-मैसूर वंदे भारत ट्रेन का रूट

    देश की पांचवीं वंदे भारत चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर दौड़ेगी। वंदे भारत इस रूट पर करीब 500 किमी का सफर तय करेगी। ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 20607 सुबह 05:50 बजे चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना होगी। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर ये मैसूर जंक्शन पहुंचेगी। इस दौरान यह काटपाड़ी जंक्शन, केएसआर बेंगलुरु पर रुकेगी। वहीं, मैसूर जंक्शन से वंदे भारत दोपहक 1 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। रात साढ़े सात बजे ये ट्रेन अपने गंतव्य चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

    साढ़े 6 घंटे में पूरा होगा सफर

    चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से मैसूर जंक्शन स्टेशन की दूरी करीब 500 किमी है। वंदे भारत करीब साढ़े 6 घंटे में सफर पूरा करेगी। चेन्नई से बेंगलुरु तक का सफर साढ़े चार घंटे में ही पूरा हो जाएगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है।

    क्या है किराया

    वंदे भारत में एसी चेयर कार से चेन्नई-मैसूर तक के सफर के लिए आपको 1200 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयर कार सीट का किराया 2295 रुपये होगा।

    देश में पांचवीं वंदे भारत ट्रेन

    बता दें कि इससे पहले चार वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा चुकी है। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली से कटड़ा रूट पर शुरू किया गया था। इसके बाद गांधीनगर-मुंबई रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई। बीते महीने पीएम मोदी ने ऊना-नई दिल्ली रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

    ये भी पढ़ें:

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में वंदे भारत और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    कर्नाटक में भी प्रधानमंत्री को दोहराना पड़ेगा हिमाचल, खेमेबाजी और बगावत को थामने के लिए पीएम मोदी का इंतजार