विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nandigram Result 2026: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी फिर लहराया परचम, पवित्र कर को दी करारी शिकस्त

Published: Mon, 04 May 2026 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2026 09:42 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के पवित्र कर को 9665 वोटों से ...और पढ़ें

Nandigram Assembly Election Result 2026:

Nandigram Assembly Election Result 2026: 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चुनाव में हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम विधानसभा (210) पर भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने 9665 वोटों से जीत हासिल की है। सुवेंदु को कुल 125969 वोट मिले, वहीं टीएमसी प्रत्याशी पवित्र कर को 117636 वोट मिले। 

बता दें कि नंदीग्राम सीट पर इस बार पूरे देश की नजर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा की टिकट से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराकर विधायक चुने गए थे। 

पढ़ें राउंड दर राउंड मतगणना का अपडेट-

Nandigram Assembly Election Result 2026: नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की है। नीचे नंदीग्राम विधानसभा सीट की राउंड दर राउंड मतगणना की जानकारी दी गई है-

  • पहला राउंड: पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 7114 वोट मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 6452 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 662 रहा।
  • दूसरा राउंड: दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 8143 वोट (कुल- 15257) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 5670 वोट (कुल- 12122) मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 3135 रहा।
  • तीसरा राउंड: तीसरे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 9119 वोट (कुल- 24376) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 4556 वोट (कुल- 16678) मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 7698 रहा।
  • चौथा राउंड: चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 4826 वोट (कुल- 29202) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 8650 वोट (कुल- 25328) मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 3874 बना रहा।
  • पांचवां राउंड: पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 5552 वोट (कुल- 34754) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 7220 वोट (कुल- 32548) मिले।
  • छठवां राउंड: छठवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 8980 वोट (कुल- 43734) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 3807 वोट (कुल- 36355) मिले।
  • सातवां राउंड: सातवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 7551 वोट (कुल- 51285) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 6228 वोट (कुल- 42583) मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 8702 रहा।
  • आठवां राउंड: आठवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 7346 वोट (कुल- 58631) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 4997 वोट (कुल- 47580) मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 11051 बना रहा।
  • नौवां राउंड: नौवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 7275 वोट (कुल- 65906) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 5360 वोट (कुल- 52940) मिले।
  • 10वां राउंड: 10वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 7707 वोट (कुल- 73613) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 6042 वोट (कुल- 58982) मिले।
  • 11वां राउंड: 11वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 8471 वोट (कुल- 82084) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 5972 वोट (कुल- 64954) मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 17130 रहा।
  • 12वां राउंड: भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 5652 वोट (कुल- 87736) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 7933 वोट (कुल- 72887) मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 14849 बना हुआ है।
  • 13वां राउंड: भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 4254 वोट (कुल- 91990) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 9633 वोट (कुल- 82520) मिले। सुवेंदु अधिकारी 9470 वोटों से आगे रहे।
  • 14वां राउंड: भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 4378 वोट (कुल- 96368) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 9373 वोट (कुल- 91893) मिले। 
  • 15वां राउंड: भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 5738 वोट (कुल- 102106) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 8675 वोट (कुल- 100568) मिले। सुवेंदु अधिकारी मात्र 1538 वोटों से आगे रहे।
  • 16वां राउंड: भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 8204 वोट (कुल- 110310) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 6551 वोट (कुल- 107119) मिले। 
  • 17वां राउंड: भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 7305 वोट (कुल- 117615) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 4624 वोट (कुल- 111743) मिले। 
  • 18वां राउंड: भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 7958 वोट (कुल- 125573) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 4829 वोट (कुल- 116572) मिले।
  • 19वां राउंड: अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 396 वोट (कुल- 125969) मिले। टीएमसी के पवित्र कर को 165 वोट (कुल- 116737) मिले। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 9665 की बढ़त के साथ विजेता घोषित कर दिया गया।

नंदीग्राम विधानसभा सीट का इतिहास

2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के बाद पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम विधानसभा सीट राष्ट्रीय राजनीति में केंद्र में आ गई, जिससे आंदोलन ने पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा सरकार के पतन की नींव रखी।

इसके बाद, 2011 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी की फिरोजा बीबी ने यह सीट सीपीआई के परमानंद भारती को हराकर जीती। 2016 में टीएमसी की टिकट से सुवेंदु अधिकारी ने इस सीट पर जीत दर्ज की।

हालांकि, 2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद यह सीट और चर्चा में आ गई। इस मुकाबले में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1956 वोटों के बहुत कम अंतर से हरा दिया था।

नंदीग्राम विधानसभा: 2026 के चुनाव का समीकरण

नंदीग्राम सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुवेंदु अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पवित्र कर के बीच माना जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने इस बार नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ा है, जहां उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। 

पुरबा मेदिनीपुर में आने वाली नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 2021 के कड़े मुकाबले के बाद 2026 में यहां तकरीबन 94% मतदान हुआ, जो कड़ी टक्कर का संकेत देता है। नंदीग्राम का परिणाम सुवेंदु अधिकारी की साख और टीएमसी की वापसी की कोशिश के बीच फंसा है।