विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स ने कामकाज संभाला, जल्द ही आमने-सामने बैठकर बनाएंगे आगे का रोडमैप

Published: Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM (IST)

नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में गठित परीक्षा सुधार टास्क फोर्स ने औपचारिक रूप से अपना कामकाज शुरू कर दिया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नंदन नीलेकणि की टास्क फोर्स ने काम शुरू किया।

  2. परीक्षा सुधारों पर एनटीए से मांगी विस्तृत जानकारी।

  3. अगले साल की परीक्षाओं से पहले देगी सिफारिशें।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आधार और यूपीआई के जरिये वैश्विक स्तर पर भारत को पहचान दिलाने वाले नंदन नीलेकणि की अगुवाई में परीक्षा में सुधार को लेकर गठित हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना कामकाज शुरू कर दिया है।

इस दौरान फोर्स के सभी सदस्य आपस में वर्चुअल माध्यम से जुड़े और आगे की बैठक को लेकर चर्चा की। माना जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली में इनकी एक आमने-सामने की भी बैठक होगी। इस दौरान टास्क फोर्स ने एनटीए से परीक्षा से जुड़ी जानकारियां भी मांगी है।

सूत्रों के मुताबिक परीक्षाओं में सुधार से जुड़े अपने सुझाव देने से पहले टास्क फोर्स यह देखेगी कि एनटीए में अभी किस तरह से परीक्षाएं होती हैं। जिसमें पत्र तैयार किए जाते हैं, किसकी परीक्षा ऑफलाइन होती है और कितनी ऑनलाइन होती हैं। ऑफलाइन होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों की प्रिटिंग कैसे होती है।

वहीं जो परीक्षाएं कंप्यूटर से होती हैं, वह किस सॉफ्टवेयर और किन-किन एजेंसियों के जरिये कराई जाती हैं। वहीं डाटा की सुरक्षा के लिए अभी क्या व्यवस्था है आदि। सूत्रों की मानें तो टास्क फोर्स को अगले साल होने वाली परीक्षाओं से पहले सुधारों से जुड़ी सिफारिशें देने और उसके अमल का रोडमैप देने को कहा गया है।