पीएम मोदी के बाद आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडु हुए सी-प्लेन में सवार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी सी-प्लेन में सवार हुए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को विजयवाड़ा के कृष्णा नदी के पुन्नामी घाट पर सी-प्लेन का टेस्ट फ्लाइट लिया।
पुन्नामी घाट (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी सी-प्लेन में सवार हुए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को विजयवाड़ा के कृष्णा नदी के पुन्नामी घाट पर सी-प्लेन का टेस्ट फ्लाइट लिया।
बता दें कि गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट से धरोई तक सी-प्लेन में सफर किया था। इसके साथ ही वे सी-प्लेन में सफर करने वाले पहले भारतीय यात्री भी बन गए। 2015 में परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी ने सी-प्लेन की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: सी-प्लेन में पीएम के सफर को गडकरी ने बताया ऐतिहासिक, कहा- राहुल भी कर सकते हैं सफर